Cyber Fraud: कंपनी में निवेश के नाम पर सबसे बड़ा फ्रॉड, ठगों ने लगाया 2.5 करोड़ रुपये का चूना
हैकर ने क्रिप्टोकरेंस वॉलेट के पैसे को भी निकाला है। इस संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत की गई है और मामले की जांच हो रही है। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि हैकर ने Inferno Drainer टूल का इस्तेमाल किया है।

विस्तार
भारत में ऑनलाइन फ्रॉड चरम पर है। हर दिन नए-नए तरीके से लोगों को चूना लगाया जा रहा है। ताजा मामला मुंबई का है जहां एक कंपनी को निवेशक की तलाश महंगी पड़ी है। इस तलाश ने कंपनी को 2.5 करोड़ का नुकसान करा दिया है। मुंबई की एक हेल्थ कंपनी एक निवेशक की तलाश कर रही थी जिसके बाद उसका संपर्क सिंगापुर की एक कंपनी से संपर्क हुआ। सिंगापुर की कंपनी के एक कॉरपोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर ने पहले मुंबई की कंपनी के सीए से बात की।
जब बातचीत आगे बढ़ी तो कम्युनिकेशन मैनेजर ने एक वेब लिंक भेजा जिसमें कॉन्ट्रैक्ट की पूरी जानकारी देनी थी, लेकिन सच्चाई यह थी कि यह एक फिशिंग अटैक था। रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की Khyber वेंचर नाम की कंपनी ने मुंबई की हेल्थ कंपनी में 2.5 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली थी। दावा किया जा रहा है कि खाइबर वेंचर ने मुंबई की कंपनी की क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में पैसे जमा भी किए।
कुछ दिन बाद यानी 18 जून को पीड़ित कंपनी के सीए के पास एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में बताया गया कि वह Khyber की ओर से बात कर रहा है। मैसेज में सीए से एक मीटिंग ज्वाइन करने के लिए कहा गया। मीटिंग के दो दिन बाद सीए को Jenny Kyber नाम के शख्स के नाम से मैसेज आया जिसमें एक वेब लिंक भी था।
- WhatsApp: एक ही फोन में बनाएं दो व्हाट्सएप अकाउंट, जान लें तरीका
- Laptop Import Ban: सरकार ने लैपटॉप के आयात पर लाइसेंसिंग नीति में किया बदलाव, नया ऑनलाइन सिस्टम भी बनाया
- Meta: इंस्टाग्राम यूजर्स अब खुद तय कर सकेंगे अपनी प्राइवेसी, नए एक्टिविटी ऑफ फीचर में मिलेगी यह सुविधा
- कमजोर पासवर्ड: एडमिन और आईटी की पोल खोल रहे ये डिफॉल्ट पासवर्ड, बच्चा भी तोड़ सकता है लॉक