भारतीयों के डाटा पर सिर्फ उनका ही नियंत्रण होना चाहिए, कॉरपोरेट का नहीं : मुकेश अंबानी

Gaurav Pandey
टेक डेस्क, अमर उजालाGaurav Pandey
Wed, 19 Dec 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani said that only Indians should have control on their data

    भारत के डाटा पर सिर्फ भारतीयों का नियंत्रण होना चाहिए, किसी कॉरपोरेट का नहीं। विशेष तौर पर किसी विदेशी कॉरपोरेट कंपनी का नियंत्रण तो कतई नहीं होना चाहिए। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

    विदेशी कंपनियों पर निशाना साधते हुए अंबानी ने डेटा के उपनिवेशवाद की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि डेटा उपनिवेशवाद से तभी आजादी मिल सकती है जब भारतीय डेटा पर भारतीयों की हुकूमत हो। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी हवाला दिया जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने डेटा की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने को कहा था।

    विज्ञापन

    भारत में नित नए रिकॉर्ड बनाने वाली जियो के बारे में मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो हर किसी को, हर जगह और हर जोड़ने लायक चीजों को एक साथ कनेक्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल डिवीजन की खाई को जियो ने कनेक्टविटी के जरिए पाट दिया है। आज सभी को टेलीकॉम सुविधाएं और डेटा किफायती दामों पर उपलब्ध है। केवल 24 महीनों के भीतर भारत ने डेटा उपभोग में 155वें नंबर से छलांग लगा कर दुनिया में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें