MTNL ने पेश किया नया प्री-पेड प्लान, 28 दिनों तक रोजाना मिलेगा 1 जीबी डाटा

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल की राह पर चलते हुए नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। MTNL के इस प्री-पेड प्लान की कीमत 251 रुपये है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 28 दिनों तक रोजाना एक जीबी डाटा मिलेगा।
MTNL का यह प्लान सिर्फ मुंबई सर्किल के लिए है। इस प्लान में ग्राहकों 3जी की स्पीड से डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा ग्राहकों को रोज 100 मैसेज करने की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ग्राहक यह रिचार्ज कंपनी की वेबसाइट से कर सकते हैं।
MTNL का 98 रुपये वाला प्लान
98 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे किफायती प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 750MB 3G डाटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज भेजने की भी सुविधा है।
गौरतलब है कि भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने भी हाल ही में अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए शानदार प्री-पेड प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 365 रुपये है।उपभोक्ताओं को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री रिंग बैक कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। फिलहाल, यह प्री-पेड प्लान केरल सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इस प्लान को देश के अन्य सर्किल में पेश करेगी।
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, इस प्लान पर 250 पर मिनट की फेयर पॉलिसी लागू रहेगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को इस प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैंक टोन की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।
- डार्क वेब पर बिक रही है एक लाख से अधिक भारतीयों के आधार, पैन और पासपोर्ट की स्कैन कॉपी
- गूगल पर लगा पांच बिलियन डॉलर का जुर्माना, क्रोम के जरिए यूजर्स की निगरानी का आरोप
- कब तक मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास लेते रहेंगे आपके बच्चे, ट्राई करें ये खास और सस्ते टैब
- Remove China Apps को प्ले-स्टोर से हटाने पर गूगल पर लगा पक्षपात का आरोप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस