मोटो के इस 4GB रैम वाले धांसू फोन पर मिल रही है 6,000 रु. की छूट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Dec 2017 11:10 AM IST
Moto G5 Plus available at Rs 10999 with Rs 6000 discount
Moto G5 Plus

    अगर आप भी मोटोरोला के किसी फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। मोटोरोला के इसी साल भारत में लॉन्च हुए दमदार फोन  मोटो जी5 प्लस पर भारी छूट मिल रही है।

    Moto G5 Plus
    Moto G5 Plus

    इस फोन को 6 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ अब सिर्फ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 16,999 रुपये थी। Moto G5 Plus में 1080x1920 रिजॉल्यूशन वाली 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2GHz स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    मोटो जी5 प्लस
    मोटो जी5 प्लस

    3GB और 4GB रैम वेरिएंट के साथ 16GB और 64GB इंटरनल मेमोरी है जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। वैसे यह छूट 4 जीबी रैम वाले फोन पर मिल रही है। फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...