Most used emoji 2021: इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इमोजी, दो साल से नंबर-1 पर है काबिज
मजेदार बात यह है कि साल 2019 और 2021 की बेस्ट इमोजी एक ही है। दोनों साल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली इमोजी टियर्स ऑफ ज्वॉय 😂 ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल इस इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

विस्तार
कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है, लेकिन अब तस्वीर की जगह इमोजी ने ले ली है। अब टेक्स्ट से अधिक लोग इमोजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। चैटिंग से लेकर ग्राफिक्स तक और वीडियो एडिटिंग में भी इमोजी का इस्तेमाल हो रहा है। हर साल के अंत में पूरे साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इमोजी का लिस्ट जारी होती है। साल 2021 की बेस्ट इमोजी की लिस्ट भी आ गई है। आइए जानते हैं कि इस साल सबसे ज्यादा कौन-सी इमोजी का इस्तेमाल हुआ और आपने कौन-कौन-सा इस्तेमाल किया।
Unicode Consortium ने साल 2021 के लोकप्रिय इमोजी की लिस्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की 92 फीसदी आबादी इमोजी का इस्तेमाल कर रही है। पिछले साल यह रिपोर्ट जारी नहीं हुई थी। 2019 के बाद अब 2021 में टॉप-10 लोकप्रिय इमोजी की लिस्ट जारी हुई है।
2019 की टॉप-10 लोकप्रिय इमोजी
- 😂
- ❤️
- 😍
- 🤣
- 😊
- 🙏
- 💕
- 😭
- 😘
- 👍
2021 की टॉप-10 लोकप्रिय इमोजी
- 😂
- ❤️
- 🤣
- 👍
- 😭
- 🙏
- 😘
- 🥰
- 😍
- 😊
मजेदार बात यह है कि साल 2019 और 2021 की बेस्ट इमोजी एक ही है। दोनों साल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली इमोजी टियर्स ऑफ ज्वॉय 😂 ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल इस इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। दूसरी इमोजी भी वही है जो 2019 में टॉप-2 पर थी। इसके बाद तीसरे नंबर से लेकर 10वें नंबर तक की इमोजी में बदलाव हुआ है।
दो दिल वाली इमोजी 2019 में सातवें नंबर पर थी जिसे इस साल टॉप-10 में भी नहीं है। इस साल का सबसे लोकप्रिय इमोजी फ्लैग रहा है। प्लेजिंग फेस (विनती करने वाला चेहरा) की रैंकिंग गजब की बदली है। साल 2019 में प्लेजिंग फेस वाली इमोजी 97 नंबर पर थी जो कि इस साल 14 नंबर पर है।