सबसे किफायती रिचार्ज प्लान्स: सिर्फ ₹151 से शुरू, 90 दिनों की वैधता और 2GB डेली डेटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

यदि आप एक BSNL ग्राहक हैं और किफायती दरों पर अधिक डेली इंटरनेट डेटा चाहते हैं, तो यहां 151 रुपये से शुरू होने वाले सबसे सस्ते और उपयोगी प्लान्स की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Most affordable BSNL recharge plans starting from Rs 151 Get up to 90 days validity
mobile - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को बेहद किफायती और वैल्यू-पैक्ड रिचार्ज प्लान्स प्रदान करता है। बजट-फ्रेंडली सेवाओं के लिए मशहूर, यह सरकारी टेलीकॉम सेवा निजी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सस्ते प्लान्स उपलब्ध कराती है, जिससे यह पूरे भारत में किफायती इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है। यदि आप एक BSNL ग्राहक हैं और किफायती दरों पर अधिक डेली इंटरनेट डेटा चाहते हैं, तो यहां 151 रुपये से शुरू होने वाले सबसे सस्ते और उपयोगी प्लान्स की जानकारी दी गई है।

    BSNL के इस प्लना के साथ 30 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इसमें कुल डेटा 40GB मिलता है। इस प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती है, क्योंकि यह एक डेटा प्लान है। 151 रुपये वाला यह रिचार्ज प्लान उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है जिन्हें कम समय के लिए अधिक डेटा की आवश्यकता होती है, लेकिन कॉलिंग और SMS सेवाओं की जरूरत नहीं होती।

    विज्ञापन

    इस प्लान के साथ 40 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें कुल 80GB यानी डेली 2GB डेटा मिलता है। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। इसमें भी कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती है, क्योंकि यह भी एक डेटा-ओनली वाउचर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें