Starlink: बांग्लादेश में शुरू होगा स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट? जानें मस्क और मोहम्मद युनूस के बीच क्या हुई बात

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sat, 15 Feb 2025 05:06 PM IST
सार

Starlink In Bangladesh: शनिवार को एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए मोहम्मद यूनुस ने लिखा कि एलन मस्क के साथ एक बैठक में हम साथ मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए। यूनुस ने बताया कि मस्क साथ मिलकर जल्द ही बांग्लादेश में स्टारलिंक लॉन्च करने की उम्मीद है।

Mohammed Yunus Starlink, Mohammed Yunus satellite internet, Mohammed Yunus, starlink in Bangladesh
यूनुस और मस्क के बीच हुई वार्ता - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में बहुत जल्द स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू हो सकती है। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार, प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट (Starlink Satellite Internet) सेवा शुरू करवाने के लिए संभावित सहयोग पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ चर्चा की है।

    शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए मोहम्मद यूनुस ने लिखा कि एलन मस्क के साथ एक बैठक में हम साथ मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए। यूनुस ने बताया कि मस्क साथ मिलकर जल्द ही बांग्लादेश में स्टारलिंक लॉन्च करने की उम्मीद है। इससे पहले गुरुवार को मुहम्मद यूनुस ने स्पेसएक्स, टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ बांग्लादेश में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के विषय में एक व्यापक वीडियो चर्चा की थी।

    विकास में सहायक होगा सैटेलाइट इंटरनेट

    यूनुस ने स्टारलिंक सेवाओं के संभावित लॉन्च के लिए एलन मस्क को बांग्लादेश आने का निमंत्रण भी दिया, जिसमें राष्ट्रीय विकास के लिए इस पहल के महत्व को रेखांकित किया गया, जिस पर मस्क ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे इसके लिए उत्सुक हैं।"

    मस्क और यूनुस के बीच चर्चा में रोहिंग्या संकट और प्राथमिकता वाले मुद्दों के लिए उच्च प्रतिनिधि खलीलुर रहमान और बांग्लादेश की ओर से एसडीजी के प्रमुख समन्वयक लामिया मोर्शेड और स्पेस एक्स की ओर से उपाध्यक्ष लॉरेन ड्रेयर और वैश्विक जुड़ाव सलाहकार रिचर्ड ग्रिफिथ्स मौजूद थे।

    अपनी बातचीत के दौरान, यूनुस और मस्क ने स्टारलिंक के उपग्रह संचार के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि कैसे हाई-स्पीड, कम लागत वाली इंटरनेट कनेक्टिविटी बांग्लादेश में डिजिटल विभाजन को पाट सकती है। वंचित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक विकास को सशक्त बना सकती है और इसके लाखों छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को राष्ट्रीय सीमा से परे पहुंच प्रदान कर सकती है।

    यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश के बुनियादी ढांचे में स्टारलिंक की कनेक्टिविटी को एकीकृत करने से लाखों लोगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे और देश को वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में और अधिक निकटता से एकीकृत किया जा सकेगा। विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने बांग्लादेश और बाकी दुनिया में प्रौद्योगिकी-संचालित सामाजिक और आर्थिक विकास की पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए मस्क के साथ काम करने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया।

    यूनुस ने कहा कि स्टारलिंक ग्रामीण बैंक और ग्रामीण फोन का विस्तार होगा जो ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को दुनिया से जोड़ने में अग्रणी है। यूनुस ने कहा कि उनका लक्ष्य महिलाओं और बच्चों को वैश्विक उद्यमी बनाना है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें