Video: शर्ट की जेब में रखा था मोबाइल, निकला धुआं और हो गया ब्लास्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 06 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone blasts in man’s pocket in Bhandup Mumbai, watch video
Mobile phone blasts

    गर्मी का मौसम चल रहा है। कई इलाकों में पारा 47 के पार पहुंच गया है। इसी बीच मंबई में एक युवक की शर्ट के पॉकेट में भी मोबाइल के फटने की घटना सामने आई है। 4 जून को एक रेस्टोरेंट की यह घटना भी CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

    यह घटना मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के करीब स्थित बगीचा रेस्टोरेंट की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोपहर के 2 बजे के करीब कुछ लोग बैठ कर लंच कर रहे हैं और इसी बीच एक शख्स की शर्ट की जेब से धुआं निकलने लगता है। यह देख वहां के लोग घबर गए। आनन-फानन में शख्स ने मोबाइल को जेब से निकालकर बाहर फेंका।

    विज्ञापन

    हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन जिस व्यक्ति के मोबाइल में आग लगी थी उसकी उंगलियां जल गई हैं। घटना के बाद पीड़ित शख्स को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मोबाइल किस कंपनी का था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैसे आपके लिए भी जरूरी है कि मोबाइल के साथ थोड़ी सावधानी बरतें। चार्जिंग के दौरान फोन पर बात ना करें और किसी ऐसे जगह मोबाइल को रखने से बचें जहां रखने से वह गर्म हो रहा हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें