Phone Blast: चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट, खड़ी कारों की खिड़कियां तक टूटीं, आप न करें ये गलती

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 28 Sep 2023 08:12 PM IST
सार

विस्फोट से आस-पास की घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। स्मार्टफोन को चार्ज करने के दौरान यह हादसा हुआ है। इसमें तीन लोग भी घायल हुए।

विज्ञापन
Mobile explodes in Nashik windows of house glass of cars broken 3 injured Must Read Expert Opinion
Mobile Blast - फोटो : iStock

    विस्तार

    महाराष्ट्र के नासिक में स्मार्टफोन ब्लास्ट का मामला सामने आया है। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घर के अंदर के शीशे और खिड़कियों के अलावा घर के बाहर खड़ी कारों की खिड़कियों को भी छतिग्रस्त कर दिया। विस्फोट से आस-पास की घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। स्मार्टफोन को चार्ज करने के दौरान यह हादसा हुआ। इसमें तीन लोग भी घायल हुए।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के नासिक का सिडको उत्तम नगर क्षेत्र में यह विस्फोट हुआ है। घटना के समय फोन चार्ज पर लगा था। शक्तिशाली विस्फोट के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोबाइल ब्लास्ट होने से घर के साथ-साथ पड़ोस के घरों और वहां खड़ी कारों के भी शीशे टूट गए और तीन लोग घायल हुए।

    विज्ञापन

    फोन ब्लास्ट होने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। बैटरी की समस्याएं आमतौर पर स्मार्टफोन में आग लगने और विस्फोट का मूल कारण होती हैं। आमतौर पर स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरियों का इस्तेमाल किया जाता है। अत्यधिक गर्मी आमतौर पर एक अस्थिर रिएक्शन को ट्रिगर कर सकती है, जिससे बैटरी पुरानी या क्षतिग्रस्त होने पर विस्फोट तक हो सकता है। हालांकि, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है कि क्या विस्फोट का कारण यही था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें