Mobile Blast: युवक के हाथ में फटा मोबाइल, बैटरी निकालते समय हुआ हादसा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 18 Aug 2022 07:02 PM IST
सार

इससे पहले फरीदाबाद के एक युवक की जेब में फोन फटने की खबर आई थी, जिसमें यूवक का पैर जल गया था। जिसके बाद यूवक को उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

mobile blast in mans hand accident catch in cctv in mp
mobile blast (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मध्यप्रदेश के बालाघाट में युवक के हाथ में मोबाइल फटने की खबर आ रही है। एक वायरल वीडियो में इस बात का दावा किया जा रहा है कि मोबाइल फोन की दुकान में युवक के हाथ में मोबाइल फटा है। दरअसल यह मामला बालाघाट शहर से लगे ग्राम कनकी का बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोग सहम गए हैं। गनीमत रही की हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

    बता दें कि इससे पहले भी मोबाइल फटने की खबरें आती रही हैं। इससे पहले फरीदाबाद के एक युवक की जेब में फोन फटने की खबर आई थी, जिसमें यूवक का पैर जल गया था। जिसके बाद यूवक को उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऐसे हादसे अधिकतर लिथियम आयन बैटरी के डिफेक्टिव होने या फिर बहुत अधिक गर्म हो जाने की बजह से होते हैं।

    दावे के अनुसार बालाघाट के ग्राम कनकी में बंटी लिल्हारे नाम के युवक की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। हादसे के वक्त बंटी के हाथ में कस्टमर का फोन था, इसी दौरान फोन में तेज धमाके के साथ आग लग जाती है। गनीमत यह रही की बंटी ने आग लगते ही फोन को दूर फेंक दिया था, जिससे वहां खड़े अन्य लोग हादसे की चपेट में आने से बच गए। हादसे के बाद दुकानदार बंटी ने अपील करते हुए कहा है कि अगर आपके मोबाइल की भी बैटरी फूल गई है तो उसको न छेड़ें और तुरंत सर्विस सेंटर या मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में जाकर उसे चेक कराएं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें