डेटानेट की मोबाइल एप पेश, 19 भाषाओं में मिलेगी अर्थव्यवस्था की सारी जानकारी

sapna singla
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीsapna singla
Thu, 31 Jan 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
Mobile App of DataNet, all the information about the economy found in 19 languages
सांकेतिक तस्वीर

    सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाएं देने वाली कंपनी डेटा नेट इंडिया ने ‘की-इकोनोमिक इंडिकेटर्स ऑफ इंडिया' नाम की एप पेश की है। इस एप पर लोगों को कुल 19 भाषाओं में अहम आर्थिक संकेतकों की जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें 12 भारतीय भाषाएं भी शामिल है।

    कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस एप पर जानकारियां हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, अरबी, चीनी, फ्रेंच, नेपाली, रूसी और स्पेनिश भाषाओं में भी उपलब्ध होंगी।

    विज्ञापन

    इस पर लोगों को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति, राष्ट्रीय आय, विदेश व्यापार और निवेश, विनिमय दर, सर्राफा दर, पूंजी बाजार, बीमा, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक, बुनियादी ढाँचा, ऊर्जा उत्पादन, रेलवे, पेट्रोलियम के मूल्य, चुने हुए खाद्य वस्तुओं की खुदरा कीमत और मजदूरी दरें इत्यादि पर नवीनतम जानकारी उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार यह एप एपल आईओएस और गूगल एंड्रॉइड दोनों तरह के मोबाइल फोन में चल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डेटानेट के निदेशक डॉ. आर.के. ठुकराल ने इस अवसर पर कहा, “डेटा नेट इंडिया ने हमेशा पीढ़ियों और समय में बदलाव के अनुसार अपने तरीकों और सेवाओं को आधुनिक बनाने में विश्वास किया है। मोबाइल और टैबलेट इस समय अपनी जगह बना रहे हैं। यह एप निश्चित रूप से आंकड़े प्रदान करने की हमारी 18 साल की यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है।’’

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें