Budget 2023: डिजिटल इंडिया को सरकार का तोहफा, मोबाइल से लेकर स्मार्ट टीवी तक होंगे सस्ते

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 01 Feb 2023 12:26 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का पांचवां और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रही हैं।

विज्ञापन
Mobile and electric vehicles will be cheaper Budget 2023 government will reduce customs duty on components
Budget 2023 - फोटो : iStock

    विस्तार

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का पांचवां और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि कैमरा लेंस और बाकी कुछ कंपोनेंट्स पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा ताकि मोबाइल फोन्स की बिक्री को बढ़ावा मिल सके। साथ ही लिथियम-आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी रियायत बढ़ाई जाएगी। यानी लिथियम-आयन बैटरी वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी सस्ती होंगी।

    इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र को वित्त मंत्री ने तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि भारत में मोबाइल प्रोडक्शन 5.8 करोड़ यूनिट तक बढ़ा है। कैमरा लेंस, पार्ट्स, बैटरी के आयात पर रियायत यानी आयात शुल्क घटाया जाएगा। इसके अलावा टीवी पैनल के आयात शुल्क को भी 2.5 फीसदी कम किया गया है। ऐसे में मोबाइल और स्मार्ट टीवी सस्ते होंगे। कैमरा लेंस और बाकी कुछ कंपोनेंट्स पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा ताकि मोबाइल फोन्स की बिक्री को बढ़ावा मिल सके।

    विज्ञापन

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट 2023 को पेश करते हुए कहा कि लिथियम-आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी रियायत बढ़ाई जाएगी। बजट में मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली लीथियम आयन बैटरी पर सीमा शुल्क हटाया गया है। यानी अब ये बैटरियां भी सस्ती हो जाएंगी इसका सीधा असर मोबाइल की कीमतों पर पढ़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Budget 2023: KYC कराना हुआ बहुत ही आसान, एक ही एप से हो जाएगा पूरा काम, मिलेगी वन-स्टॉप सॉल्यूशन की सुविधा

    यानी आने वाले समय में स्मार्टफोन खरीदना कम खर्चीला हो जाएगा। इसके साथ ही खिलौने और साइकिल भी सस्ते होंगे। नए बजट में कैमरे के लेंस सस्ते होने की बात कही गई है। यानी अब आपको कम कीमत में बेहतर लेंस के साथ अच्छी फोटो और वीडियो कैप्चर करने वाले फोन मिल सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें