बड़ी कार्रवाई: 19 वेबसाइट, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया अकाउंट पर सरकार ने लगाया बैन, परोस रहे थे अश्लील कंटेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, मुंबईप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Mar 2024 12:34 PM IST
सार

सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट, ओटीटी और कई वेबसाइट पर बड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं ब्रॉडकास्ट मंत्रालय ने 18 ओटीटी, 19 वेबसाइट, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंड्ल को ब्लॉक किया है। इन सभी पर अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप है। सरकार की ओर से इन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी लेकिन इनकी कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे थे।

विज्ञापन
Ministry of I and b blocks 18 OTT platforms for obscene and vulgar content after multiple warnings
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट, ओटीटी और कई वेबसाइट पर बड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं ब्रॉडकास्ट मंत्रालय ने 18 ओटीटी, 19 वेबसाइट, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंड्ल को ब्लॉक किया है। इन सभी पर अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप है। सरकार की ओर से इन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी लेकिन इनकी कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे थे। जिन सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया गया है उनमें 12 फेसबुक के, 17 एक्स के, 16 इंस्टाग्राम और 12 यूट्यूब के अकाउंट शामिल हैं।

    इन प्लेटफॉर्म, अकाउंट, एप्स और वेबसाइट पर आईटी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और अशोभनीय प्रतिनिधित्व का उल्लंघन करने वाली सामग्री महिला (निषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिन एप्स पर कार्रवाई हुई है उनमें से 7 गूगल प्ले-स्टोर पर थे और 3 एपल के एप स्टोर पर थे। सभी 57 सोशल मीडिया अकाउंट को डिसेबल कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    • Dreanu Filma
    • Yesma
    • Uncut Adda
    • Neon X VIP
    • Besharams
    • Hunters
    • Rabbit
    • Tri Flicka
    • X Prume
    • Xtramood
    • MoodX
    • Mojflis
    • Het Shots VIP
    • Fugi
    • Chikoolin
    • Prime Play
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें