सावधान: इन कंपनियों के WiFi राउटर हो गए हैं खतरनाक, सुरक्षित नहीं है आपका प्राइवेट नेटवर्क
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूजर्स भी डिफॉल्ट या कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसकी वजह से हैकिंग का खतरा बढ़ जाता है। इस रिपोर्ट के बाद Asus, D-Link, Edimax, Linksys, Netgear, Synology और TP-Link जैसी कंपनियों ने अपने राउटर्स के लिए अपडेट जारी कर रही हैं।

विस्तार
यदि आपके भी घर या ऑफिस में WiFi राउटर लगा है तो आपको बहुत ही अलर्ट रहने की जरूरत है, क्योंकि दुनियाभर के लाखों WiFi राउटर में करीब 226 बग मिले हैं जिनकी वजह से नेटवर्क की सिक्टोरिटी खतरे में पड़ गई है। इसकी जानकारी IoT इंस्पेक्टर और CHIP मैगजीन की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सिक्योरिटी बग के कारण Netgear, Asus, Synology, D-Link, AVM, TP-Link और Edimax जैसी कंपनियों के राउटर प्रभावित हुए हैं।
इन बग को लेकर आईओटी इंस्पेक्टर सीटीओ फ्लोरियन लुकाव्स्की ने कहा, "जांच के दौरान छोटे व्यवसाय और घरेलू राउटर फेल रहे। टेस्ट के दौरान सभी राउटर में महत्वपूर्ण सिक्योरिटी खामियां नजर आईं जो एक हैकर के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं।"
इन खामियों में के लिए पुराने पार्ट्स और Linux kernel जिम्मेदार हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूजर्स भी डिफॉल्ट या कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसकी वजह से हैकिंग का खतरा बढ़ जाता है। इस रिपोर्ट के बाद Asus, D-Link, Edimax, Linksys, Netgear, Synology और TP-Link जैसी कंपनियों ने अपने राउटर्स के लिए अपडेट जारी कर रही हैं।
इस रिपोर्ट के आने के बाद आपके लिए भी जरूरी है कि आप अपने वाई-फाई का पासवर्ड बदलें और यदि कोई अपडेट आया है तो तुरंत राउटर को अपडेट करें। समय-समय पर राउटर को अपडेट करना बहुत जरूरी होता है।