परेशानी: अब विंडोज लैपटॉप में नहीं मिलेगा यह खास फीचर, नए अपडेट के बाद हो जाएगा खत्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Sep 2023 10:33 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट Windows 12 की लॉन्चिंग 2024 में हो सकती है। नए विंडोज के फीचर्स को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि इस बार कंपनी इसमें ज्यादा-से-ज्यादा AI का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
Microsoft plans on removing Wordpad from Windows 12 details here in hindi
WordPad - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट का WordPad तो आपको याद होगा ही। आप में से कई लोग WordPad को इस्तेमाल करते हुए बड़े हुए होंगे, लेकिन अब WordPad से जुड़ी यादें खत्म होने जा रही हैं। खबर है कि WordPad को अब बंद किया जा रहा है। नए विंडोज वर्जन के साथ WordPad को पेश नहीं किया जाएगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक विंडोज 12 की लॉन्चिंग के साथ ही WordPad को खत्म कर दिया जाएगा। इसकी जगह MS Word ही मिलेगा जो कि शुल्क आधारित है। WordPad फ्री था और लंबे समय से इसका अपडेट जारी नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    WordPad के बंद होने का मतलब यह नहीं है कि इसे आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, बल्कि कंपनी WordPad का अब कोई नया अपडेट या नया वर्जन जारी नहीं करेगी। WordPad के बंद होने के बाद यूजर्स के पास MS Word और Notepad दो ही विकल्प बचेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें