Microsoft Outlook  Down: माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक का सर्वर डाउन, हजारों उपयोगकर्ताओं के अकाउंट्स अचानक हुए लॉग आउट

अभिषेक दीक्षित
टेक डेस्क, अमर उजालाअभिषेक दीक्षित
Sun, 02 Mar 2025 09:27 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसी सेवाओं का प्रबंधन करने वाली कंपनी ने 'एक्स' पर कहा, 'हमने सर्वर डाउन होने की वजह की पहचान कर ली है। इसे ठीक करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।'

विज्ञापन
Microsoft Outlook down globally, thousands of users logged out of their accounts
Microsoft Outlook Mobile App - फोटो : app store

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक का सर्वर शनिवार को थोड़ी देर के लिए डाउन हो गया। इस संक्षिप्त आउटेज की वजह से दुनिया भर के हजारों उपयोगकर्ता परेशान हुए। वे अपने माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक अकाउंट से अचानक ही लॉग आउट हो गए। हालांकि, अब टेक दिग्गज ने साफ कर दिया गया है कि समस्या का समाधान हो गया है और वह इस समस्या की जांच कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसी सेवाओं का प्रबंधन करने वाली कंपनी ने 'एक्स' पर कहा, 'हमने सर्वर डाउन होने की वजह की पहचान कर ली है। इसे ठीक करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।'

    Microsoft Outlook  Down: माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक का सर्वर डाउन, हजारों उपयोगकर्ताओं के अकाउंट्स अचानक हुए लॉग आउट

    टेक दिग्गज ने कहा, 'हम सर्वर डाउन होने की वजह को समझने के लिए लॉग की समीक्षा कर रहे हैं। यह समस्या माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं को प्रभावित कर रही है। अब तक हमने जो उपाय किए हैं, उसके बाद प्रभावित सेवाओं में से अधिकांश ठीक हो रही हैं। हम तब तक निगरानी करते रहेंगे जब तक कि सभी सेवाएं पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाती।'

    विज्ञापन

    डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों का अंबार

    डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, माइक्रोसॉफ्ट 365 और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर रविवार को लगभग दो बजे (IST) डाउन हो गए। 37000 से ज्यादा उपयोगकर्ता अपने आउटलुक अकाउंट से लॉगआउट हो गए, जबकि 24,000 माइक्रोसॉफ्ट 365 का उपयोग नहीं कर पाए। लगभग 150 उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि उनके टीम अकाउंट एक्सेस नहीं हो पा रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाल के हफ्तों में बढ़ी परेशानी

    हाल के हफ्तों में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक उपयोगकर्ता कइ बार अपने अकाउंट तक पहुंचने में समस्याओं की शिकायत कर चुके हैं। 2023 और 2024 में टेक दिग्गज ने बड़े पैमाने पर वैश्विक आउटेज झेला था, जिसे ठीक करने में घंटों लग गए थे। 26 नवंबर 2024 को 24 घंटे से ज्यादा तकनीकी देरी के बाद आउटलुक और टीम्स सेवाएं बहाल हो पाई थीं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें