नवंबर में बदल जाएगा Microsoft के इस प्रोडक्ट का नाम, करोड़ों लोग करते हैं इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Oct 2022 09:51 AM IST
सार

Microsoft ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट के FAQs पर दी है। फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के एप को Office.com के जरिए एक्सेस किया जा जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह डोमेन Microsoft365.com हो जाएगा।

Microsoft Office to Be Rebranded as Microsoft 365 from next month
Microsoft Office to Be Rebranded - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Microsoft अगले महीने से Office 365 का नाम बदलने जा रहा है। नवंबर 2022 से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 को Microsoft 365 के नाम से जाना जाएगा। अप्रैल 2020 के बाद यह पहला मौका है जब नाम बदलने जा रहा है। Microsoft अन्य प्रोडक्ट के नाम से भी Office की ब्रांडिंग हटा रहा है जैसे Word, Excel, PowerPoint और अन्य एप्स।

    Microsoft ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट के FAQs पर दी है। फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के एप को Office.com के जरिए एक्सेस किया जा जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह डोमेन Microsoft365.com हो जाएगा। नई ब्रांडिंग के साथ लोगो भी बदलेगा।

    FAQs पेज के मुताबिक नाम बदलने की शुरुआत अगले महीने से होगी और यह बदलाव Windows, MacOS, iOS और Android सभी डिवाइस पर दिखेगा। इसके अलावा कंपनी मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए एक अलग से एप लॉन्च करेगी जिसे Microsoft 365 कहा जाएगा। यह एप भी यूजर्स को नाम बदलने के बारे में जानकारी देगा।

    लोगो से लेकर डिजाइन तक के बदलाव सिर्फ Microsoft 365 के एप्स के लिए होंगे ना कि Microsoft Office के लिए, हालांकि Word, Excel, PowerPoint, Teams, Outlook, Clipchamp, Stream और Designer के नाम और ब्रांडिंग पहले जैसे ही रहेंगे।