Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने की-बोर्ड में किया बदलाव, शामिल किया एआई बटन

यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटनयशोधन शर्मा
Fri, 05 Jan 2024 06:18 AM IST
सार

कंप्यूटर निर्माता कंपनियों को यह बटन अपने की-बोर्ड में देने को कहा गया है। करीब तीन दशक से कंपनी ने विंडोज आधारित की-बोर्ड में बड़े बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन अब नया एआई चैटबॉट बटन दायें हाथ पर मौजूद कंट्रोल बटन (सीटीआरएल) की जगह दिया जाएगा।

विज्ञापन
Microsoft made changes in keyboard included AI button
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : Social Media

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का बढ़ता उपयोग देख टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने की-बोर्ड में एआई बटन की व्यवस्था की है। इसे माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज पर चलने वाले सभी नये पर्सनल कंप्यूटर में दिया जाएगा। कंप्यूटर निर्माता कंपनियों को यह बटन अपने की-बोर्ड में देने को कहा गया है। करीब तीन दशक से कंपनी ने विंडोज आधारित की-बोर्ड में बड़े बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन अब नया एआई चैटबॉट बटन दायें हाथ पर मौजूद कंट्रोल बटन (सीटीआरएल) की जगह दिया जाएगा।

    इसे की-बोर्ड में सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। यह बटन को-पायलट कहा जा रहा है, जो कंपनी की एआई तकनीक पर आधारित चैटबॉट उपयोग करने की सहूलियत देगा। माइक्रोसॉफ्ट इस पहल के जरिये ओपनएआई से भी मुकाबले में आगे निकलने का प्रयास कर रही है, जो काफी लोकप्रिय हो रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें