Microsoft Bing: प्यार के इजहार के बाद कंपनी ने लगाई बिंग चैटिंग पर लिमिट, कहा- ज्यादा बात से भ्रमित होता है

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 19 Feb 2023 10:41 AM IST
सार

Microsoft ने कहा कि अब नए Bing सर्च इंजन से प्रति सेशन पांच प्रश्न और प्रतिदिन 50 प्रश्न ही पूछे जा सकेंगे। बहुत लंबे चैट सेशन नए बिंग में अंतर्निहित चैट मॉडल को भ्रमित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Microsoft Limits Bing Chatbot Says Long Sessions Confuse Chat Model after Praposed User
Microsoft Bing - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने जेनेरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई आधारित नए बिंग सर्च इंजन को सीमित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि अब नए बिंग सर्च इंजन को प्रति सेशन पांच प्रश्न और प्रति दिन 50 प्रश्न तक सीमित कर दिया गया है। बता दें कि कंपनी का यह फैसला टेक्नोलॉजी कॉलमिस्ट केविन रोस की बिंग से बातचीत की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद आया है। केविन ने दावा किया है कि बिंग चैटबॉट ने केविन से अपने प्यार का इजहार किया है और पत्नी को छोड़ने के लिए कहा है।

    माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, "जैसा कि हमने हाल ही में उल्लेख किया है, बहुत लंबे चैट सेशन नए बिंग में अंतर्निहित चैट मॉडल को भ्रमित कर सकते हैं। इन समस्याओं को हल करने के लिए हमने चैट सेशन पर ध्यान केंद्रित करने में मदद के लिए नए बिंग सर्च इंजन में कुछ बदलाव लागू किए हैं।" कंपनी ने कहा कि अब नए बिंग सर्च इंजन से प्रति सेशन पांच प्रश्न और प्रतिदिन 50 प्रश्न ही पूछे जा सकेंगे।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट के बिंग और गूगल के चैटबॉट बार्ड के शुरुआती सर्च रिजल्ट और बातचीत ने दिखाया है कि वे अप्रत्याशित हो सकते हैं। दोनों दी एआई टूल खूब गलतियां कर रहे हैं। इस हफ्ते भी एआई से लैस बिंग के लेटेस्ट वर्जन से कार एयर फिल्टर की कीमत के बारे में पूछा गया तो बिंग ने ऑटो पार्ट्स वेबसाइट के साथ पार्ट्स गीक द्वारा बेचे गए फिल्टर के विज्ञापन को भी दिखा दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें