इग्नाइट 2026: माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किए सात नए एआई मॉडल, कोडिंग से लेकर इमेज एडिटिंग तक होंगे कई काम

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 18 Nov 2026 09:53 AM IST
सार
  • माइक्रोसॉफ्ट ने Ignite 2026 में सात नए AI मॉडल पेश किए हैं।
  • ये मॉडल कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी, इमेज एडिटिंग, वॉइस और ट्रांसक्रिप्शन जैसे कामों के लिए तैयार किए गए हैं।
  • कंपनी का दावा है कि उसके कुछ मॉडल GPT और Claude जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले काफी कम कीमत पर समान स्तर के नतीजे दे सकते हैं।
विज्ञापन
Microsoft launches new mai ai models ignite 2026 code cybersecurity image voice transcription
की-नोट पेश करते सीईओ सत्य नडेला। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सालाना टेक इवेंट 'इग्नाइट' में सात नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी के नए मॉडल कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी, इमेज जनरेशन, वॉइस, ट्रांसक्रिप्शन और एआई टास्क को सही मॉडल तक पहुंचाने जैसे काम करेंगे। माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि ये मॉडल GPT और Claude जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कम कीमत में बेहतर या लगभग समान नतीजे दे सकते हैं।

    कोडिंग के लिए MAI Code 2 और Flash

    कोडिंग के लिए कंपनी ने MAI Code 2 और MAI Code 2 Flash पेश किए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, MAI Code 2 अलग-अलग कोडिंग टेस्ट में GPT-6.1 Sol की तुलना में 98% के करीब क्वालिटी देता है, जबकि इसकी कीमत जीपीटी मॉडल से लगभग 60% कम है। वहीं, Claude Opus 5.5 के मुकाबले इसकी कीमत करीब 95% कम बताई गई है।

    वहीं, MAI Code 2 Flash को सामान्य कोड एडिट और छोटी-मोटी गलतियां ठीक करने जैसे कामों के लिए तैयार किया गया है। दोनों मॉडल GitHub Copilot में उपलब्ध हैं। Flash को Microsoft Foundry पर सीमित प्रीव्यू में भी पेश किया गया है।

    साइबर सिक्योरिटी और इमेज एडिटिंग के लिए नए मॉडल

    साइबर सिक्योरिटी के लिए MAI Cyber 2 Flash लॉन्च किया गया है। इसमें 10 लाख टोकन की कॉन्टेक्स्ट विंडो है, यानी यह एक बार में बड़ी मात्रा में जानकारी को समझ सकता है। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, यह कुछ सुरक्षा सेफ्टी टेस्ट में GPT-6 Astra से बेहतर स्कोर करता है और इसकी लागत भी काफी कम है। इसे कंपनी के सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाएगा।

    इमेज एडिटिंग के लिए MAI Image 2.7 और MAI Image 2.7 Flash आए हैं। कंपनी का दावा है कि Image 2.7 इमेज एडिटिंग के एक प्रमुख बेंचमार्क में पहले स्थान पर है। इसका Flash वर्जन 1,000 इमेज तैयार करने के लिए करीब 10 डॉलर की लागत पर काम कर सकता है, जबकि फुल मॉडल की लागत करीब 35 डॉलर है।

    वॉइस, ट्रांसक्रिप्शन और मॉडल रूटिंग भी शामिल

    माइक्रोसॉफ्ट ने MAI Realtime 1 पेश किया है, जो लाइव स्पीच-टू-स्पीच मॉडल है। यह आवाज के जरिए बातचीत करने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा Dragon Copilot Transcribe, MAI Transcribe 2 पर आधारित है और कंपनी के मुताबिक, हर महीने 1 करोड़ मरीजों से जुड़ी बातचीत को ट्रांसक्राइब करता है।

    सातवां मॉडल Microsoft-Decision-1.1 है। इसका काम यूजर की रिक्वेस्ट के हिसाब से सही AI मॉडल चुनना है। जरूरत पड़ने पर ही यह बड़े मॉडल को काम सौंपता है, जिससे लागत कम रखने में मदद मिल सकती है।

    कंपनियां अपने डेटा से मॉडल को बना सकेंगी कस्टम

    माइक्रोसॉफ्ट ने MAI Licensed Weights भी पेश किया है। इसके जरिए कंपनियां अपने डेटा के आधार पर MAI मॉडल को कस्टमाइज कर सकेंगी और उसे अपने एज्योर एनवायरनमेंट में चला सकेंगी। कंपनी का Maia 200 AI एक्सेलरेटर भी अब प्रोडक्शन में है और इसके सबसे बड़े एआआ मॉडल्स को चला रहा है। इन लॉन्च के जरिए माइक्रोसॉफ्ट एंटरप्राइज एआई बाजार में कम लागत वाले विकल्प पेश करना चाहती है।

    और पढ़ें...