Windows 11 Launch: माइक्रोसॉफ्ट ने लांच की विंडोज-11, छह साल बाद आया नया संस्करण

Jeet Kumar
पीटीआई, रेडमंड (अमेरिका)Jeet Kumar
Fri, 25 Jun 2021 12:57 AM IST
सार

उम्मीद जताई जा रही है कि विंडोज 11 इस साल के अंत तक नए कम्प्यूटरों पर उपलब्ध होगा और विंडोज 10 वाले कम्प्यूटरों के लिए अपडेट के रूप में मुफ्त उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Microsoft introduced Windows 11
Windows 11 - फोटो : twitter

    विस्तार

    कंप्यूटर सॉफ्टवेयर जगत की दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार छह साल इंतजार के बाद अपने कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की अगली पीढ़ी का संस्करण ‘विंडोज-11’ सभी के सामने पेश कर दिया। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में विंडोज-10 लांच किया था।

    माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि विंडोज-1ा इस साल के अंत तक नए कंप्यूटरों और अन्य उपकरणों में उपलब्ध होने लगेगा और विंडोज-10 के उपयोगकर्ताओं को अपने सिस्टम में इसका अपडेट निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे पहला संस्करण 1985 में लांच किया गया था।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट ने बृहस्पतिवार को नए स्टार्ट मेन्यु और अन्य सुविधाओं वाले विंडोज-11 को पेश करते समय इसकी एक और खासियत की घोषणा की, जिसने सभी को चौंका दिया। विंडोज-11 की सबसे खास बात इसका एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाली एप्स को भी सपोर्ट करना रहेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके लिए विंडोज-11 में अमेजन एपस्टोर के जरिये एक नया विंडोज स्टोर जोड़ा गया है। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने इंटेल के साथ उसकी इंटेल ब्रिज तकनीक के उपयोग का करार किया है।

    इसे माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से अपने प्रतिद्वंद्वी एपल के लिए जवाब भी माना जा रहा है, जो अपनी एम-1 चिप्स की मदद से मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस की एप्स को कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम मैक-ओएस पर चलाने में सफल रहा है।

    माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड एप्स को विंडोज में चलाने की योजना 2015 में ही प्रोजेक्ट एस्टोरिया के नाम से पेश की थी, लेकिन उस समय एक साल बाद ही उसने इसमें सफल नहीं होने की घोषणा कर दी थी।

    तकनीकी दिक्कतों से जूझा वर्चुअल समारोह

    विंडोज-11 को सभी के सामने पेश करने का माइक्रोसॉफ्ट का वर्चुअल समारोह तकनीकी दिक्कतों के कारण प्रभावित हुआ, जिसके चलते कंपनी को अपने दर्शकों को यह समारोह ट्विटर पर लाइव देखने के लिए कहना पड़ा।

    विंडोज 11 में क्या होगा खास

    विंडोज 11 में एप्स के नए आइकन, एनिमेशन, नया स्टार्ट मीनू, टास्कबार लेआउट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नए विंडोज के साथ कंपनी एप को री-अरेंज भी कर सकती है जिसका फायदा मल्टीपल मॉनिटर में मिलेगा। इसके अलावा इसमें Xbox Auto HDR का सपोर्ट और, ब्लूटूथ ऑडियो को बेहतर बनाया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट एक नए एप स्टोर पर भी काम कर रहा है।

    कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी क्लाउड आधारित विंडोज पेश कर सकती है। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि कंपनी की यह सेवा सब्सक्रिप्शन आधारित होगी जिसके उसे काफी मुनाफा होगा।

    इसके अलावा क्लाउड आधारित होने के कारण Microsoft Office और Xbox जैसे गेम्स को लेकर भी कोई परेशानी नहीं होगी। तीसरा फायदा यह होगा कि कंपनी अपने Azure क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल कर पाएगी जिसमें वह पिछले कई सालों से निवेश कर रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें