माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज हैक: हजारों ई-मेल सर्वर अभी भी हैकर्स के कब्जे में

मार्च के पहले सप्ताह में माइक्रोसॉफ्ट का एक्सचेंज हैक हुआ था जिसके बाद ई-मेल सेवा प्रभावित हुई थी। अब करीब तीन सप्ताह खबर आ रही है कि हजारों ई-मेल सर्वर अभी भी हैकर्स के कब्जे में हैं। इस हैकिंग के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने अपडेट भी जारी किए थे, लेकिन उसके बाद अभी भी हैकर्स को ई-मेल का एक्सेस मिल रहा है। इसका दावा एक बड़े अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने किया है।
साइबरस्पेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी के कार्यवाहक निदेशक ब्रैंडन वेल्स ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के द्वारा तीन सप्ताह पहले पैच किए गए ईमेल सर्वर हैकर्स को हटाने के लिए अतिरिक्त उपाय करने होंगे। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही कहा था कि सिक्योरिटी पैचिंग से वह हैकर्स सर्वर से बाहर नहीं जाएगा जो सर्वर में सेंध लगा चुका है। माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा, 'हम इन साइबर हमलों को नाकाम करने और नई सिक्योरिटी पैच को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम इसके लिए सरकार के साथ भी काम कर रहे हैं।'
हैक हुए सर्वर के जरिए हैकर्स लोगों के कंप्यूटर नेटवर्क में रैनसमवेयर डाल सकते हैं और फाइल को इनक्रिप्ट करके फिरौती की मांग कर सकते हैं। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले सप्ताह ही सिक्योरिटी पैच जारी किए थे, लेकिन हैकर्स पहले से ही सर्वर में घुसकर बैठे हुए हैं। ऐसे में इस सिक्योरिटी पैच का कोई फायदा नहीं है।
गौरतलब है कि मार्च के पहले सप्ताह में माइक्रोसॉफ्ट ई-मेल एक्सचेंज सर्वर में सेंध लगी थी जिसके बाद 20 हजार से अधिक अमेरिकी संगठनों को परेशानी हुई। कई रिपोर्ट में कहा गया कि इस हैकिंग के पीछे चीन का हाथ है। माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसीडेंट (कस्टमर सिक्योरिटी, ट्रस्ट) टॉम बर्ट ने कहा कि यह हैकिंग हाफनियम के जरिए हुई है जो कि चीन से है, लेकिन यह मुख्य रूप से अमेरिका में लीज्ड वर्चुअल प्राइवेट सर्वर (वीपीएस) से अपने ऑपरेशन का संचालन करता है।
- Redmi Note 10 Pro Max Review: क्या है 20,000 की रेंज में एक बेस्ट स्मार्टफोन है?
- हैवेल्स ने लॉन्च किया एयर प्यूरीफायर वाला पहला सीलिंग फैन, जानें कीमत
- अमेजन फैब फोन फेस्ट: वनप्लस 9 सीरीज, रेडमी नोट 10 सीरीज, सैमसंग गैलेक्सी एम 12 पर मिल रही बड़ी छूट
- ओटीपी फ्रॉड: एक झटके में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, बचने के ये हैं तरीके