Chrome Vs Edge: गूगल क्रोम से भी कई गुना तेज काम करता है ये ब्राउजर, 5 पॉइंट्स में जानिए कैसे है बेस्ट
Microsoft Edge आज ब्राउजिंग स्पीड के मामले में गूगल क्रोम (Google Chrome) को टक्कर देने लगा है। यह कई मामलों में Chrome से बेहतर यूजर एक्सपीरियंस दे रहा है।

विस्तार
Chrome vs Edge:
कभी आपने वो मजाक सुना है? "Internet Explorer ब्राउजर का काम बस इतना है कि उसमें जाकर Chrome डाउनलोड किया जाए।" Internet Explorer के कम यूज के चलते उस समय इसका काफी मजाक बनाया जाता था। खासकर उन दिनों में जब Internet Explorer मजबूरी का नाम था। लेकिन वक्त बदल गया है और अब इंटरनेट एक्सप्लोरर की जगह Microsoft Edge ने ले ली है। हालांकि, अब यह उस मजाक का हिस्सा नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक मजबूत दावेदार बन चुका है।
Chrome से भी आगे निकलता Edge
Microsoft का Edge ब्राउजर को साल 2015 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर आजतक इसमें कई सुधार किए गए है। अब इसकी परफॉर्मेंस काबिल-ए-तारीफ है। कई मामलों में ये गूगल के पॉपुलर क्रोम ब्राउजर से भी आगे निकल गया है। टेस्टिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे BrowserBench बताते हैं कि Edge की स्पीड Chrome के मुकाबले कहीं ज्यादा है। कंपनी के अनुसार, यह क्रोम से करीब 112% तेज है।
कम रैम करता है कंज्यूम
पर बात यहीं खत्म नहीं होती। जो लोग ब्राउजर में एक साथ कई टैब्स खोल कर काम करते हैं, उनके लिए Edge एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। 60 टैब्स खोलने पर जहां Chrome लगभग 3.7 GB रैम खींचता है, वहीं Edge महज 2.9 GB में ही बेहतर परफॉर्मेंस देता है। ऐसे में कम रैम वाले लैपटॉप यूज़र्स के लिए Edge एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है।
यह भी पढ़ें: क्या फ्रिज को लगातार 24 घंटे चलाना चाहिए या 1-2 घंटे के लिए रख सकते हैं बंद?
Microsoft से इंटीग्रेशन बनाता है इसे खास
Edge की खासियत सिर्फ उसकी स्पीड या मेमोरी मैनेजमेंट नहीं है, बल्कि उसका Microsoft एप्स के साथ सहज जुड़ाव भी इसे बाकी ब्राउजरों से अलग बनाता है। Outlook, Office 365 और OneDrive जैसे टूल्स का बेहतर अनुभव Edge में ही मिलता है, जो खासतौर पर वर्कफ्रॉमहोम और ऑफिस यूज़र्स के लिए फायदेमंद है।
क्रोमियम पर है बेस्ड
क्योंकि Edge भी Chromium बेस्ड है, आप Chrome की लगभग सभी एक्सटेंशंस इसमें भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वर्टिकल टैब्स, साइडबार शॉर्टकट्स, डेडिकेटेड रीडिंग मोड और इनबिल्ट PDF एडिटर जैसे एक्स्ट्रा टूल्स भी दिए गए हैं जो Chrome में मौजूद नहीं हैं।
Edge क्यों नहीं हो पाया लोकप्रिय?
इतनी सारी खूबियों के बावजूद Edge की मार्केट हिस्सेदारी आज भी 5% से नीचे है, जबकि Chrome 60% से ज्यादा यूज़र्स के दिलों में राज करता है। इसके पीछे सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि माइंडसेट का रोल है। Internet Explorer की जो स्लो होने की छवि बनी थी, उसने लोगों के मन में Microsoft ब्राउजर्स के प्रति एक नेगेटिव इमेज बैठा दी। यही वजह है कि जब 2015 में Edge लॉन्च हुआ, तो लोगों ने उसे पुराने IE का नया वर्जन मान लिया, भले ही वो पूरी तरह से नया प्लेटफॉर्म था।