माइक्रोसॉफ्ट सीईओ नडेला ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, डिजिटल डोमेन सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा
हाल ही में केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर ने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की थी। दोनों के बीच भारत के डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक रणनीतिक विकास पर चर्चा हुई थी।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने बुधवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच डिजिटल डोमेन में शासन और सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि नडेला भारत की यात्रा पर हैं जिसमें मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली की यात्रा शामिल है। उन्होंने मंगलवार को मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट फ्यूचर रेडी लीडरशिप समिट को भी संबोधित किया।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया कि माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ @सत्यनाडेला से मिलकर अच्छा लगा। डिजिटल डोमेन में वितरण, शासन और सुरक्षा पर चर्चा की। बता दें कि इससे पहले हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की थी। दोनों के बीच भारत के डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक रणनीतिक विकास पर चर्चा हुई थी।
भारत यात्रा पर हैं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भारत की यात्रा पर हैं जिसमें मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली की यात्रा शामिल है। उन्होंने मंगलवार को मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट फ्यूचर रेडी लीडरशिप समिट को भी संबोधित किया। मंगलवार को नडेला ने क्लाउड-आधारित सेवाओं के महत्व पर बल दिया, जो प्रकृति में ऊर्जा कुशल हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की तकनीकों को अपनाया जा रहा है और यह गेम चेंजर साबित हो रहा है। नडेला ने कहा कि क्लाउड-नेटिव एप्लिकेशन अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। 2025 तक आपके पास अधिकांश एप्लिकेशन क्लाउड नेट पर आधारित होंगे। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में 32 से अधिक वर्षों से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में बड़े और छोटे ऑर्गेनाइजेशन भी माइक्रोसॉफ्ट के तकनीकी स्टैक और समाधानों की शक्ति के साथ बदल रहे हैं।