Aurora: माइक्रोसॉफ्ट Aurora एआई मॉडल हुआ और भी स्मार्ट, अब तुरंत बताएगा एयर क्वालिटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 May 2025 10:08 AM IST
सार

Aurora को 10 लाख से अधिक घंटों के सैटेलाइट, रडार और मौसम स्टेशनों के डेटा, साथ ही पुराने मौसम के सिमुलेशन और पूर्वानुमानों पर प्रशिक्षित किया गया है। इसका एन्कोडर आर्किटेक्चर विभिन्न स्रोतों से मिले भारी-भरकम डेटा को एक मानक प्रारूप में बदल देता है, जिससे AI सटीक पूर्वानुमान कर पाता है।

विज्ञापन
Microsoft Aurora AI model becomes even smarter now it will tell you the air quality immediately
Microsoft’s AI model Aurora - फोटो : microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्चर्स द्वारा विकसित मौसम पूर्वानुमान के लिए तैयार किया गया फाउंडेशनल AI मॉडल Aurora अब वायु गुणवत्ता की भी हाई स्पीड और सटीकता के साथ भविष्यवाणी करने में सक्षम हो गया है। यह जानकारी कंपनी ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में दी है।

    Aurora पहले से ही तूफान, चक्रवात जैसे मौसमीय घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब इसे वायु प्रदूषण जैसी पारंपरिक मौसम सीमाओं से आगे जाकर भविष्यवाणी करने के लिए फाइन-ट्यून किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि यह मॉडल बड़े और विविध डेटा सेट से पहले सामान्य ज्ञान प्राप्त करता है, फिर छोटे और विशिष्ट डेटा से उसे परिष्कृत किया जाता है।

    विज्ञापन

    Aurora का सोर्स कोड और मॉडल वेट्स अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसका एक विशेष संस्करण, जो प्रति घंटे के पूर्वानुमान (जैसे बादल कवर) प्रदान करता है, अब MSN Weather एप में भी इंटिग्रेट किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें