Meta: मेटा ने जारी किया नया एआई टूल एसएएम, जानें क्या है इसकी खासियत, कैसे करेगा काम

Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्सJeet Kumar
Fri, 07 Apr 2023 05:13 AM IST
सार

मेटा ने कहा कि एसएएम छवियों और वीडियो के भीतर वस्तुओं की पहचान कर सकता है। इस टूल की खासियत में यह बात सामने आई है की यह उन चीजों का भी पता कर लेता है जिसका इससे कभी भी कोई लेना देना नही रहा हो।

विज्ञापन
Meta releases AI model SAM
मेटा - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    फेसबुक की पैरेंट मेटा ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल जारी किया है जिसका नाम एसएएम है, जो फोटो और वीडियो के अंदर ऑब्जेक्ट को ढूंढने में मदद करेगा। इस टूल को कंपनी ने सेगमेंट एनीथिंग मॉडल यानी एसएएम नाम दिया है। कंपनी ने कहा कि एसएएम को जारी करने से प्रौद्योगिकी में और ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी।

    मेटा ने कहा कि एसएएम छवियों और वीडियो के भीतर वस्तुओं की पहचान कर सकता है। इस टूल की खासियत में यह बात सामने आई है की यह उन चीजों का भी पता कर लेता है जिसका इससे कभी भी कोई लेना देना नही रहा हो। इस नए एआई टूल से जब एक फोटो में से बिल्लियों को सेलेक्ट करने के लिए टेस्ट में बोला तो इस टूल ने सब को चुना और फिर एकदम सही रिजल्ट दिया।

    विज्ञापन

    एसएएम का उपयोग करके, वस्तुओं को उन पर क्लिक करके या टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर उसके बारे में पढ़ा जा सकता है। मेटा पहले से ही आंतरिक रूप से एसएएम जैसी तकनीक का उपयोग फोटो टैग करने, निषिद्ध सामग्री को मॉडरेट करने और यह निर्धारित करने के लिए करता है। वहीं अब इसका इस्तेमाल बड़े रूप में किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नया टूल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा क्योंकि इसकी मदद से वे किसी भी फोटो या वीडियो के अंदर से कोई पार्ट सीधे खोज सकते हैं। वहीं एसएएम मॉडल और डाटासेट एक गैर-वाणिज्यिक लाइसेंस के तहत डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह एक प्रोटोटाइप के साथ अपनी छवियों को अपलोड करने वाले उपयोगकर्ताओं को इसे केवल शोध उद्देश्यों के लिए उपयोग करने के लिए सहमत होना चाहिए।

    लोकप्रिय चैटजीपीटी एआई के रिलीज के बाद हाल के महीनों में एआई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर में काफी आगे आ गया है। चैट जीपीटी ने महज एक हफ्ते में एक मिलियन का ट्रैफिक हासिल कर दुनिया भर में सनसनी मचा दी थी। अब ये टूल दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसी को देखकर कई अन्य कंपनियां भी अपने चैटबॉट और AI पर काम कर रही हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें