WhatsApp Down: व्हाट्सएप हुआ डाउन, यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव में आई दिक्कत

राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीराहुल कुमार
Sat, 12 Apr 2025 08:08 PM IST
सार

सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप शनिवार देर शाम अचानक को डाउन हो गया। इससे यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है। भारत समेत दुनिया के देशों में लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
Meta-owned social media giant WhatsApp down for thousands of users globally on Saturday evening
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप शनिवार देर शाम अचानक से डाउन हो गया। इससे यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है। व्हाट्सएप डाउन होने के बारे में कई यूजर्स फेसबुक, एक्स सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर रिएक्शन दे रहे हैं। उपभोक्ताओं ने मोबाइल एप्लिकेशन और वेब-आधारित प्लेटफॉर्म कनेक्ट करने में हो रही मुश्किलों की शिकायत की।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर से ही मेटा के सोशल मीडिया एप में परेशानी आनी शुरू हो गई थी। कई यूजर्स ने मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद लोगों ने एक्स पर समस्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। अभी तक व्हाट्सएप की ओर से इस आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, जब इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप डाउन होते हैं तो एक्स उनके साथ कैसा व्यवहार करता है? वहीं एक अन्य व्हाट्सएप यूजर्स ने लिखा कि क्या व्हाट्सएप डाउन है? मैं स्टेटस अपलोड करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन यह नहीं हो पा रहा है।

    ये भी पढ़ें: UPI down: एक बार फिर ठप हुआ यूपीआई का सर्वर, PhonePe, Google Pay के हजारों यूजर्स परेशान

    भारत, अमेरिका और मैक्सिको समेत दुनिया के कई देशों में लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेजिंग में दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स ने मैसेज डिलीवर न होने के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी साझा किए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें