Meta Layoffs: मेटा ने नौकरी गंवाने वालों का जताया आभार, बचे कर्मचारियों से किए दो बड़े वादे; ये मैसेज भेजा?

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 26 May 2026 10:41 AM IST
सार

Meta layoffs mark zuckerberg promises:

मेटा से हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद सीईओ मार्क जकरबर्ग ने उन्हें एक भावुक ईमेल भेजा। जकरबर्ग ने नौकरी गंवाने वालों का आभार जताया, तो वहीं डरे हुए बचे 70 हजार कर्मचारियों को सांत्वना देते हुए दो वादे किए हैं।जानें आखिर वे दो वादे क्या हैं और कर्मचारियों को जकरबर्ग ने क्या मैसेज भेजा है?

Meta Layoffs: Zuckerberg’s Email After Job Cuts, 2 Promises Employees
मार्क जकरबर्ग ने छंटनी किए गए कर्मचारियों को भेजा ई-मेल - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Meta 145 billion AI budget job cuts:

    बुधवार की सुबह मेटा के 78,000 कर्मचारियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब चार बजे दुनिया के तीन अलग-अलग जगहों पर छंटनी प्रक्रिया शुरू हुई। पहले, एशिया, फिर यूरोप और इसके बाद अमेरिका में। इन जगहों पर करीब चार बजे मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग का एक ईमेल कर्मचारियों के इनबॉक्स में पहुंचा। जिसमें कंपनी के लगभग 10 प्रतिशत वर्कफाेर्स यानी 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। जकरबर्ग ने निकाले हुए लोगों को आभार व्यक्ति किया, वहीं, जो सिस्टम में अभी भी लॉग-इन थे और डर रहे थे कि अगले महीने कहीं उनका नंबर भी न लग जाए, उनसे जकरबर्ग ने दो बेहद स्पष्ट वादे किएं।

    जकरबर्ग के दो बड़े वादें क्या हैं?

    Meta Layoffs: मेटा ने नौकरी गंवाने वालों का जताया आभार, बचे कर्मचारियों से किए दो बड़े वादे; ये मैसेज भेजा?

    मेटा ने अपने बचे हुए करीब 70 हजार कर्मचारियों के सामने ये दो बातें रखी...इस साल और छंटनी नहीं:जकरबर्ग ने कर्मचारियों को गारंटी देते हुए लिखा कि मेटा इस साल अन्य कंपनी-वाइड लेऑफ्स (छंटनी) की उम्मीद नहीं करता है।संवाद की कमी को माना:इतना ही नहीं जकरबर्ग ने अपनी गलती स्वीकार्यता हुए कहा कि मेटा ने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों के साथ ठीक से संवाद यानी कम्यूनिकेशन नहीं किया। उन्होंने माना कि स्थिति को और स्पष्ट रखना चाहिए था और वह अब इसे बेहतर बनाने की इच्छा रखते हैं।स्पष्ट है कि 23 अप्रैल को हजारों लोगों की छंटनी की पहली खबर आने के बाद से कर्मचारी एक महीने से गहरे तनाव में थे। वे केवल इंटरनल डायरेक्टरी चेक कर रहे थे और डर के मारे अपने लैपटॉप चार्जर व फ्री स्नैक्स इकट्ठा कर रहे थे। ऐसे में जकरबर्ग का यह बयान उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया, फिर भले ही यह एक महीना देर से ही क्यों न आया हो।

    प्रभावित कर्मचारियों के लिए सेवरेंस पैकेज का एलान

    Meta Layoffs: मेटा ने नौकरी गंवाने वालों का जताया आभार, बचे कर्मचारियों से किए दो बड़े वादे; ये मैसेज भेजा?

    मेटा ने नौकरी गंवाने वाले अमेरिकी कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सुरक्षा घेरे का एलान भी किया है। इसके तहत:कर्मचारियों को 16 हफ्तों की बेसिक सेवरेंस पेमेंट यानी की विदाई वेतन मिलेगी।इसके अलावा, कंपनी में बिताए गए हर एक साल के बदले दो अतिरिक्त हफ्तों का भुगतान किया जाएगा।साथ ही, प्रभावित कर्मचारियों को 18 महीने की COBRA स्वास्थ्य कवरेज भी दी जा रही है।

    नौकरी जानें की असली वजह क्या है?

    Meta Layoffs: मेटा ने नौकरी गंवाने वालों का जताया आभार, बचे कर्मचारियों से किए दो बड़े वादे; ये मैसेज भेजा?

    जकरबर्ग का इस साल कोई और छंटनी न होने का वादा असल में कंपनी के चीफ फाइलेंशियल ऑफिसर (CFO) सुसान ली के एक फुटनोट के साथ आया है। 29 अप्रैल को Q1 अर्निंग्स कॉल के दौरान सुसान ली ने विश्लेषकों से साफ कहा था कि उन्हें अब मेटा का आदर्श हेडकाउंट (कर्मचारियों की सही संख्या) क्या होना चाहिए, यह उन्हें खुद पता नहीं है।इसके बाद जकरबर्ग ने उसी कॉल पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि अगर किसी टीम में पहले से 50 या 100 लोगों की जरूरत थी और अब एआई की वजह से सिर्फ दस लोगों की जरूरत है, तो बड़ी टीटीम को बनाए रखना काउंटरप्रोडक्टिव (नुकसानदेह) हो जाता है।इसके अलावा भी कारण सामने आए हैं, जैसे मेटा इस साल 125 बिलियन डॉलर का कैपिटल एक्सपेंडिचर खर्च कर रहा है, जो 2025 के खर्च का लगभग दोगुना है। यह पैसा डेटा सेंटर्स, कस्टम चिप्स और मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स के लिए मॉडल ट्रेनिंग पर जा रहा है।ये 8,000 नौकरियां इसी भारी-भरकम एआई बिल के खर्च की भरपाई (Offset) करने के लिए काटी गई हैं। इस अर्निंग्स कॉल के बाद मेटा के स्टॉक में 6 प्रतिशत की भारी गिरावट भी दर्ज की गई।

    कंपनी के अंदर रॉक-बॉटम मॉरल और द ड्राफ्ट का खौफ

    हालांकि इन ईमेल्स के बावजूद मेटा के कर्मचारियों का मनोबल डाउन होता दिख रहा है। गुमनाम वर्कप्लेस साइट 'Blind' पर इंटरनल सेंटिमेंट रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, कंपनी के अंदर भारी विरोध प्रदर्शन भी चल रहे हैं:

    Meta Layoffs: मेटा ने नौकरी गंवाने वालों का जताया आभार, बचे कर्मचारियों से किए दो बड़े वादे; ये मैसेज भेजा?

    ट्रैकिंग का विरोध

    : 1,500 से अधिक कर्मचारियों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें उन्होंने मेटा से मांग की है कि वह एआई मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए कर्मचारियों के कीस्ट्रोक्स, माउस मूवमेंट्स और स्क्रीन एक्टिविटी को ट्रैक करना बंद करे। कंपनी के इस प्रोजेक्ट को इंटरनलीModel Capability Initiativeकहा जाता है। न्यूयॉर्क के ऑफिस की खिड़कियों पर इस ट्रैकिंग के खिलाफ पर्चे चिपके हुए हैं। जब सीटीओ (CTO) एंड्र्यू बोसवर्थ से ट्रैकिंग से बाहर निकलने का रास्ता पूछा गया, तो उन्होंने साफ कह दिया कि इसका कोई विकल्प नहीं है।

    सलाद इमोजी और बिग ब्यूटीफुल लेऑफ

    : कर्मचारी इंटरनल फोरम पर लेऑफ से जुड़ी पोस्ट्स पर 'सलाद इमोजी' से जवाब दे रहे हैं, जो कि सल्यूट (Salute) शब्द के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने तीन वेबसाइट्स बनाई थीं जो 20 मई की छंटनी की उल्टी गिनती कर रही थीं, जिनमें से एक का नाम "बिग ब्यूटिफुल लेऑफ" था। वहीं माहौल को हल्का करने के लिए न्यूयॉर्क में कर्मचारी मंगलवार रात बार में इकट्ठा हुए, जिसका आमंत्रण कार्ड "Never a dull moment" के नाम से था।

    7,000 कर्मचारियों को नए AI प्रोजेक्ट्स में भेजा गया

    Meta Layoffs: मेटा ने नौकरी गंवाने वालों का जताया आभार, बचे कर्मचारियों से किए दो बड़े वादे; ये मैसेज भेजा?

    छंटनी के बीच लगभग सात हजार कर्मचारियों को नए एआई प्रोजेक्ट्स में भी रीअसाइन किया जा रहा है, जबकि करीब 6,000 खाली पड़े पदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।बचे हुए संगठन के भीतर इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट माहेर सबा (Maher Saba) के अंडर में एक नई टीम बनाई गई है, जिसका नाम अप्लाइड एआई एंड इंजीनियरिंग है। इस टीम में करीब 2,000 कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जहां हर एक मैनेजर के पास लगभग 50 रिपोर्ट्स हैं।कर्मचारी अंदरूनी तौर पर इस टीम को द ड्राफ्ट कह रहे हैं, क्योंकि इसमें शामिल होना वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य था। हालांकि, प्रतिभाओं को रोकने के लिए मेटा ने कम से कम एक डायरेक्टर-लेवल के कर्मचारी को कंपनी में बनाए रखने के लिए अतिरिक्त 500,000 डॉलर की इक्विटी का ऑफर भी दिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें