Meta Layoffs: 8,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद जुकरबर्ग का बड़ा कबूलनामा, कहा- 'हमसे गलतियां हुई हैं'

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Sun, 14 Jun 2026 02:53 PM IST
सार

Mark Zuckerberg Regret On Layoffs Due To AI:

मेटा ने AI ट्रांसफॉर्मेशन के चलते हाल ही में 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि कंपनी के पुनर्गठन में उनसे कुछ गलतियां हुई हैं। साथ ही जुकरबर्ग ने ये भी माना कि इससे उन्हें मनमुताबिक परिणाम नहीं मिले। हालांकि उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि फिलहाल इस साल कोई बड़ी छंटनी की योजना नहीं है।

विज्ञापन
Meta Layoffs 2026: Zuckerberg Admits Mistakes After Cutting 8,000 Jobs for AI Push
जुकरबर्ग का बड़ा कबूलनामा - फोटो : एआई

    विस्तार

    फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की रेस में आगे निकलने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसी के चलते कंपनी ने हाल ही में अपने स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए और हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। अब कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद स्वीकार किया है कि इस बदलाव के दौरान उनसे कुछ गलतियां हुई हैं और परिणाम पूरी तरह से उनके मनमुताबिक नहीं रहे।

    क्या है पूरा मामला?

    मेटा ने अपने बिजनेस मॉडल को पूरी तरह से एआई के इर्द-गिर्द सेट करने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किए हैं:

    विज्ञापन
    • छंटनी:मई के महीने में मेटा ने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में 10% की कटौती की। मार्च तक कंपनी में करीब 78,000 कर्मचारी थे, जिनमें से लगभग 8,000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
    • एआई टीम में शिफ्टिंग:जिन लोगों की नौकरी बची, उनमें से करीब 7,000 कर्मचारियों को सीधे एआई से जुड़े प्रोजेक्ट्स में लगा दिया गया है।

    'एआई ट्रांसफॉर्मेशन में हुईं गलतियां'

    रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को भेजे गए एक इंटरनल मेमो में कुछ अहम बातें मानी हैं, उन्होंने स्वीकार किया कि कंपनी के रिस्ट्रक्चर (पुनर्गठन) के दौरान गलतियां हुई हैं और यह योजना उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रही। जुकरबर्ग ने साफ कहा कि बदलते युग और एआई के अनुरूप खुद को ढालने के इस बड़े प्रोसेस में मेटा से आगे भी कई गलतियां हो सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एआई पर मेटा का बड़ा दांव

    मार्क जुकरबर्ग का पूरा फोकस अब भविष्य की टेक्नोलॉजी पर है:

    • अरबों का निवेश:कंपनी एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर, नए टैलेंट और एडवांस प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसा बहा रही है।
    • एआई एजेंट्स लेंगे जगह:मेटा की तैयारी ऐसे स्मार्ट एआई एजेंट्स बनाने की है, जो वह सारा पारंपरिक काम आसानी से संभाल सकें जो अब तक कंपनी के कर्मचारी करते आ रहे थे।

    क्या आगे भी जा सकती हैं नौकरियां?

    कर्मचारियों के मन में छंटनी के डर को कम करने के लिए जुकरबर्ग ने कुछ आश्वासन भी दिए हैं:

    • उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मेटा में इस साल अब कोई बड़ी छंटनी नहीं होगी।
    • हालांकि, उन्होंने एक चेतावनी भी दी कि टेक इंडस्ट्री में हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं और कई चीजें उनके कंट्रोल से बाहर हैं।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें