FIFA World Cup Scams: फेसबुक पर टिकट सर्च करते ही मिलेगा अलर्ट, फीफा वर्ल्ड कप में ठगों से ऐसे बचाएगा मेटा
Meta FIFA World Cup 2026 Security:
मेटा ने FIFA World Cup 2026 के दौरान फैंस और खिलाड़ियों को ऑनलाइन स्कैम से बचाने के लिए बड़ा डिजिटल सुरक्षा अभियान शुरू किया है। अब फेसबुक पर जैसे ही कोई यूजर टिकट या उससे जुड़े ग्रुप्स सर्च करेगा, उसे तुरंत पॉप-अप अलर्ट दिखाई देगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेटा का यह नया सुरक्षा फीचर क्या है? और स्कैमर्स पर कैसे लगाम लगाएगा।

विस्तार
दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा विश्च कप 2026 का आयोजन इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), कनाडा और मेक्सिको में होगा। इसमें अक्सर फुटबॉल फैंस के बीच जबरदस्त दिवानगी देखी जाती है, लेकिन ऐसे बड़े-बड़े इवेंट्स में स्कैमर्स भी एक्टिव हो जाते हैं, वे टिकट फ्रॉड के जरिए हाथ आजमाने लगते हैं। इस बार ऐसा न हो सके, इसके लिए मेटा ने फैंस और खिलाड़ियों को साइबर ठगों से बचाने के लिए एक फुलप्रूफ सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है। मेटा ने टूर्नामेंट से पहले, इसके दौरान और बाद में भी यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एआई-आधारित टूल्स और क्रॉस-इंडस्ट्री पार्टनरशिप का एक मजबूत जाल बुना है। जानिए मेटा का यह सिक्योरिटी प्लान कैसे काम करेगा।

फेसबुक पर टिकट ढूंढते ही एक्टिव हो जाएगा पॉप-अप अलर्ट
अक्सर स्कैमर्स सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट बेचने के नाम पर लोगों को चूना लगाते हैं। अभी हाल ही में इकाना स्टेडियम लखनऊ में भी ऐसी घटनाएं सामने आई थी, जिसमें कई फैंस से हजारों रुपये लेकर उन्हें फर्जी टिकट दिया गया था, बाद में बारकोड स्कैन करने पर सच्चाई सामने आई। ऐसे ही घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मेटा फेसबुक पर एक खास पॉप-अप नोटिफिकेशन रोलआउट कर रहा है।

कैसे काम करेगा यह अलर्ट
- जैसे ही कोई यूजर फेसबुक सर्च बार में फीफा विश्व कप 2026 टिकट से संबंधित कोई भी शब्द (कीवर्ड) सर्च करेगा या टिकट से जुड़े किसी ग्रुप पर जाएगा, यह अलर्ट तुरंत स्क्रीन पर सक्रिय हो जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को गाइडेंस भी मिलेगी।
- यह पॉप-अप अलर्ट यूजर्स को बताएगा कि टिकट खरीदने से पहले उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना है। कैसे वेरिफाई करना है और इसके अलावा यह यूजर्स को संदिग्ध कंटेंट या फर्जी अकाउंट्स को तुरंत रिपोर्ट करने के लिए मेटा के रिपोर्टिंग टूल्स की तरफ भी निर्देशित करेगा। साथ सुरक्षित पेमेंट का तरीका भी बताएगा।

मेटा का किन चीजों पर रहेगा ज्यादा फोकस?
- टिकटिंग स्कैम चलाने वाले फर्जी अकाउंट्स पर।
- नकली इमिग्रेशन और वीजा प्रोसेसिंग के ऑफर्स।
- मैच देखने जाने वालों को निशाना बनाने वाली फर्जी लॉजिंग या आवास लिस्टिंग्स पर।
शुरू हो चुका है काम

AI और एडवांस टूल्स से होगी स्कैमर्स की छुट्टी

यूजर्स को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
- केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से टिकट खरीदें।
- सोशल मीडिया लिंक पर तुरंत भरोसा न करें।
- संदिग्ध ऑफर्स से बचें।
- पेमेंट से पहले URL जरूर जांचें।
- Facebook पर रिपोर्ट टूल्स का इस्तेमाल करें।
- कंपनी का कहना है कि AI मदद जरूर करेगा, लेकिन डिजिटल सावधानी अब भी सबसे जरूरी सुरक्षा है।