Meta AI: व्हाट्सएप पर सिर्फ फोटो ही नहीं, एआई की मदद से फोटो को GIFs भी बदल सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Apr 2024 11:10 AM IST
सार

Meta AI भी चैटजीपीटी और Copilot की तरह एक जेनरेटिव एआई है जो कि टेक्स्ट की मदद से फोटो बना सकता है। इसके अलावा यूजर्स के सवालों के जवाब बहुत ही सटीक तरीके से दे सकता है। आने वाले समय में व्हाट्सएप में Meta AI का सपोर्ट सभी मिलेगा जो कि पर्सनल और ग्रुप दोनों चैट के लिए काम करेगा।

विज्ञापन
Meta AI can also animate them to turn them into GIFs in WhatsApp
Meta AI - फोटो : Meta

    विस्तार

    Meta ने धीरे-धीरे अपने प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए Meta AI का सपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया है। मेटा ने हाल ही में व्हाट्सएप यूजर्स के लिए Meta AI को रिलीज किया है, हालांकि बहुत ही कम लोगों को इसका अपडेट अभी मिला है।

    Meta AI भी चैटजीपीटी और Copilot की तरह एक जेनरेटिव एआई है जो कि टेक्स्ट की मदद से फोटो बना सकता है। इसके अलावा यूजर्स के सवालों के जवाब बहुत ही सटीक तरीके से दे सकता है। आने वाले समय में व्हाट्सएप में Meta AI का सपोर्ट सभी मिलेगा जो कि पर्सनल और ग्रुप दोनों चैट के लिए काम करेगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Meta AI सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं बल्कि कई अन्य भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इससे पहले वाले अपडेट में Meta AI व्हाट्सएप पर सिर्फ फोटो बना रहा था लेकिन अब यह किसी फोटो को GIFs में भी बदल सकता है। ऐसे में यूजर्स अब केवल फोटो ही नहीं बल्कि AI द्वारा बनाई गई GIF फाइल को भी शेयर कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें