मिलिए सुसान बेनेट से जिन्होंने ऐप्पल Siri को दी है अपनी आवाज

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 May 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Meet Susan Bennett Apple Siri's voice
Susan Bennett

    आजकल वर्चुअल असिस्टेंट का ट्रेंड सा चल गया है। आपने ऐप्पल के आईफोन के पर्सनल असिसटेंट सिरी को जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिरी से जो आवाज निकलती है वह किसकी है। चलिए आज हम आपको उस 67 साल की महिला सिंगर सुसान बेनेट से मिलवाते हैं जिन्होंने ऐप्पल सिरी को अपनी आवाज से आपका पर्सनल असिस्टेंट बनाया है।

    कौंन हैं सिरी को आवाज देने वाली सुसान बेनेट ?

    Susan Bennett
    Susan Bennett

    सबसे पहले आपको बता दें कि सुसान बेनेट अटलांटा की सिंगर हैं। उनकी उम्र 67 साल है। सिरी के लिए वॉयस रिकॉर्डिंग करने से पहले सुसान एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में काम करती वॉयस आर्टिस्ट के रूप में काम करती थीं और उसी स्टूडियो में सिरी के लिए उनकी रिकॉर्डिंग हुई। यहां सबसे दिलचस्प बात ये है कि सुसान को पता भी नहीं था कि सिरी के लिए उनकी रिकॉर्डिंग हो रही है। एक मजेदार बात ये भी है कि सुसान रिकॉर्डिंग से पहले आईफोन यूज नहीं करती थीं।

    विज्ञापन

    ऐप्पल का नहीं था सिरी

    SRI International
    SRI International

    साान बेनट अटलांटा की एक वॉयस रिकॉर्डिंग कंपनी जीएम वॉयस में रोज 4 घंटे और सप्ताह में 5 दिन रिकॉर्डिंग करती थीं। यह रिकॉर्डिंग SRI इंटरनेशनल के लिए की जाती थी। साल 2011 में ऐप्पल स्टोर पर सिरी लॉन्च हुआ जिसमें सुसान बेनट की आवाज थी। हालांकि ऐप्प्ल ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सिरी में सुसान बेनट की ही आवाज है। सुसान ने सिरी के अलावा यूएस में एटीएम के लिए भी आवाज दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें