सैमसंग की स्मार्ट टीवी समेत इन डिवाइसेज में अगले महीने से नहीं चलेगा नेटफ्लिक्स

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Fri, 08 Nov 2019 01:46 AM IST
Media players including some Samsung Smart TVs will not support Netflix from December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

    दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स (Netflix ) दिसंबर की शुरुआत में कुछ डिवाइस पर स्ट्रीमिंग सेवा बंद करने जा रही है। इन डिवाइसेज में कुछ स्मार्ट टीवी और मीडिया प्लेयर शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इस डिवाइस में कुछ तकनीकी कमियों के चलते नेटफ्लिक्स की स्ट्रीमिंग संभव नहीं हो पाएगी।

    जानकारी के मुताबिक साल 2010 और 2011 में बने सैमसंग के स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स काम नहीं करेगा। इसके अलावा, रोकू कंपनी के कई मीडिया प्लेयर भी नेटफ्लिक्स एप को सपोर्ट नहीं करेंगे। इनमें रोकू 200सी, रोकू 2050एक्स, रोकू 2100 एक्स, रोकू एचडी, रोकू एसडी, रोकू एक्सडी और रोकू एक्सआर मीडिया प्लेयर शामिल हैं।

    हालांकि, सैमसंग के इन टीवी में पहले से मौजूद नेटफ्लिक्स एप काम नहीं करेगा, लेकिन कुछ अन्य तरीकों की मदद से इन पर भी नेटफ्लिक्स स्ट्रीम किया जा सकेगा। बता दें कि, अमेजन फायर टीवी स्टिक और एपल टीवी जैसे डिवाइस का इस्तेमाल कर इन टीवी में भी नेटफ्लिक्स को चलाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें