जकरबर्ग ने माना भारतीय छात्र का लोहा, खरीदा 'डोमेन नेम'

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Sat, 16 Apr 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
Mark zuckerberg buys domain name from a kochi student
जकरबर्ग - फोटो : AP

    अपनी सोशल साइट फेसबुक के जरिए दुनिया को लोहा मनवा चुके मार्क जकरबर्ग ने भारतीय छात्र एक भारतीय छात्र का लोहा माना पड़ा है। जकरबर्ग ने कोचि के छात्र अमल से समझौता कर एक डोमेन नेम खरीदा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार यह डोमेन नेम जकरबर्ग की बेटी के नाम पर था।

    केरल के शहर कोचि के रहने वाले अमल अगस्टीन ने maxchanzuckerberg.org नामका डोमेन अपने नाम से रजिस्टर करा रखा था। इस डोमेन को खरीदने के अमल से फेसबुक के जरिए संपर्क किया गया और फिर 700 डॉलर यानी करीब 64 हजार रुपए सौदा तक कर खरीदा गया।

    विज्ञापन

    गौरतलब है इस डोमेन नेम जकरबर्ग की बेटी के संक्षिप्त नाम से है। कुछ महीने पहले पैदा हुई जकरबर्ग की बेटी का नाम मैक्जिम चैन जकरबर्ग (Maxime Chan Zuckerberg) है और अमल के नाम से रजिस्टर डोमेन नेम भी यही ‌था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अपनी इस कामयाबी को अमल का कहना है कि उसके लिए बड़ी बात यह है कि वह अभी बीटेक फाइनल ईयर के छात्र है इसके बाद भी उसने कुछ ऐसा किया जिससे उससे फेसबुक के जरिए संपर्क कर उसकी काबीलियत का लोहा माना गया। अमल ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से डोमेन नेम रजिस्टर कर पैसा बनाने का प्लान बनाया और कई सटीक नेम रजिस्टर करा चुके हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें