Mark Zuckerberg: मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग तीसरी बार बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की तस्वीर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 24 Mar 2023 08:27 PM IST
सार

मार्क ने सोशल मीडिया पर बच्ची का फोटो भी शेयर किया है और उसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया है। मार्क ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है।

विज्ञापन
Mark Zuckerberg and Wife Priscilla Chan Welcome their 3rd baby Daughter Aurelia share photo on instagram
मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के मालिक और सीईओ मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान तीसरी बार अभिभावक बन गए हैं। जकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मार्क ने सोशल मीडिया पर बच्ची का फोटो भी शेयर किया है और उसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया है। मार्क ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है।

    मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने सोशल मीडिया पर बेटी का स्वागत किया है। मार्क ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी ऑरेलिया चैन जुकरबर्ग! को लेकर पोस्ट किया है। मार्क ने लिखा, "दुनिया में आपका स्वागत है, ऑरेलिया चैन जुकरबर्ग! आप ईश्वर का आशीर्वाद हैं।" बता दें कि जकरबर्ग और चान पहले से दो बच्चों अगस्त (5 वर्ष) और मैक्सिमा (7 वर्ष) के अभिभावक हैं।

    विज्ञापन

    जकरबर्ग और चान की प्रेम कहानी 2003 में शुरू हुई। दोनों की पहली मुलाकात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पार्टी में बाथरूम के लिए कतार में लगे हुई थी। इसके बाद दोनों ने सितंबर 2010 में फेसबुक पर साथ होने की घोषणा की और साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि इस जोड़ी ने हाल ही में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें