Punishment: स्मार्टफोन चलाते पकड़ा तो पिता ने दी वीडियो गेम खेलने की सजा, बेटे को 17 घंटे तक सोने नहीं दिया

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 20 Mar 2023 03:59 PM IST
सार

Video game Punishment: बिस्तर में अपने फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद शख्स ने अपने बेटे को ये सजा दी थी। यहां तक कि पिता ने पूरे घटना को रिकॉर्ड भी किया और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

विज्ञापन
man forces his 11 year old son to play video games for 17 hours without sleep as punishment
VIDEO GAME - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आमतौर पर बच्चों को वीडियो गेम (Video game) खेलना पसंद होता है। लेकिन क्या हो कि उन्हें सजा के तौर पर यह काम करने के लिए दिया जाए और उनके सोने और उठने पर भी पाबंदी लग जाए। जी हां, ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपने बेटे को स्मार्टफोन पर गेम खेलते पकड़ा और उसे लगातार वीडियो गेम खेलने की सजा ही दे दी। सिर्फ इतना ही नहीं पिता ने 11 साल के बेटे को सोने तक नहीं दिया। चलिए जानते हैं पूरा मामला...

    मामला चीन के गुआंगदोंग प्रांत के शेन्जेन शहर का बताया जा रहा है। 11 साल के मासूम ने खुद अपनी सजा का खुलासा किया है। शख्स ने अपने बेटे को लगातार 17 घंटे तक वीडियो गेम खेलने के लिए मजबूर किया और सोने तक नहीं दिया गया। बिस्तर में अपने फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद शख्स ने अपने बेटे को ये सजा दी थी।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि लड़के को उल्टी होने तक वीडियो गेम खेलने के लिए कठोर दंड का सामना करना पड़ा। लड़के के पिता ने बार-बार माफी मांगने की उसकी दलीलों पर कोई ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि पिता ने पूरे घटना को रिकॉर्ड भी किया और इसे चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डॉयिन पर शेयर किया। वीडियो में दिखाया गया है कि आधी रात के बाद बच्चे के सोने के ठीक पहले वह अपने बेटे को अपने फोन पर वीडियो गेम खेलते हुए पकड़ता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें