माइक्रोसॉफ्ट का 'लूमिया 650' भारत में लांच, जानें फीचर और कीमत

माइक्रोसॉफ्ट ने अपना बहुप्रतीक्षित डुअल सिम स्मार्टफोन 'लूमिया 650' भारत में लांच कर दिया है। इसे अब किसी भी शहर के प्रमुख स्टोर से खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह की इस फोन की बिक्री एक ऑनलाइन वेबसाइट पर शुरू की गई थी।
15299 रुपए की कीमत वाला फोन कुछ देशों में इसी साल फरवरी में लांच हो चुका था और कंपनी ने जल्द ही इसे भारत में भी लांच करने का विचार बनाया था। भारत में फोन को लांच करते हुए कंपनी ने कहा है कि यह फोन उपभोक्ताओं की व्यवसायिक और निजी जरूरतों को पूरा करने के ध्यान से बनाया गया है।
लूमिया 650 का डुअल सिम मॉडल सिर्फ भारत में ही लांच किया गया है। इसमें ऑफिस ऐप्स, क्लाउड स्टोरेज, माइक्रोसॉफ्ट पर्सनल असिसटेंट समेत कई सुविधाएं और फीचर्स हैं।
जानें लूमिया 650 की खूबियां

विंडोज 10 पर चलने वाले इस एंड्रॉय फोन का पांच इंच डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, एक जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मेमोरी, पांच मेगापिक्सेकल फ्रंट कैमरा, आठ मेगापिक्सेल रियर कैमरा, ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 और बैटरी 2000mAh है।
इसके साथ ही क्लीयर ब्लैक के साथ एचडी डिस्प्ले है।