LOVE YOU: भारत ने किया कमाल, AI से बनी दुनिया की पहली रिलीज को तैयार, मूवी में हैं 12 गाने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

इस फिल्म की सबसे अनोखी बात यह है कि इसके सभी किरदार, फ्रेम्स, गाने, डायलॉग्स, कैरेक्टर एनिमेशन, लिप-सिंकिंग और यहां तक कि कैमरा मूवमेंट्स भी पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किए गए हैं।

LOVE YOU India did wonders, world's first movie made with AI is ready for release, there are 12 songs in the
Love You AI Movie - फोटो : YOUTUBE

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब हर जगह हो रहा है। एआई लोगों की नौकरियां भी खा रहा है। अब कन्नड़ सिनेमा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। दुनिया की पहली पूरी तरह से AI द्वारा बनाई गई फिल्म 'LOVE YOU' है जिसे डायरेक्टर एस. नरसिंहमूर्ति ने निर्देशित किया है। उन्होंने इस फिल्म को 'डिजिटल चमत्कार' करार दिया है।

    इस फिल्म की सबसे अनोखी बात यह है कि इसके सभी किरदार, फ्रेम्स, गाने, डायलॉग्स, कैरेक्टर एनिमेशन, लिप-सिंकिंग और यहां तक कि कैमरा मूवमेंट्स भी पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट में AI इंजीनियर नूतन ने कोडिंग का अहम जिम्मा संभाला, जबकि सुंदर राज गुंडू राव ने फिल्म के क्रिएटिव हिस्से की कमान संभाली।

    जहां पारंपरिक फिल्मों में सैकड़ों लोगों की टीम, एक्टर्स, शूटिंग लोकेशन्स और भारी-भरकम सेट्स की जरूरत होती है, वहीं 'LOVE YOU' को सिर्फ कुछ लोगों की छोटी-सी टीम ने AI टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार कर दिया। यह फिल्म 95 मिनट की है और खास बात यह है कि इसमें 12 ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं जिन्हें AI ने ही कम्पोज और प्रोड्यूस किया है।

    और पढ़ें...