Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के वोटिंग आज, गूगल ने बनाया डूडल
इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है। इससे पहले के दो चरणों की वोटिंग के दिन भी गूगल ने डूडल बनाया था। गूगल के आज के डूडल का नाम भारत का आम चुनाव 2024 है। गूगल डूडल में उस शख्स का एक हाथ दिख रहा है जिसने वोटिंग की है।

विस्तार
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज यानी 7 मई को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात के अलग-अलग केंद्रों पर वोट डालेंगे।
इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है। इससे पहले के दो चरणों की वोटिंग के दिन भी गूगल ने डूडल बनाया था। गूगल के आज के डूडल का नाम भारत का आम चुनाव 2024 है। गूगल डूडल में उस शख्स का एक हाथ दिख रहा है जिसने वोटिंग की है। उंगली पर स्याही के निशान लगे हैं जो कि वोट डालने के बाद लगाई जाती है।
- अलर्ट: आपके फोन में हैं ये 13 एप्स को तुरंत करें डिलीट, सेकेंडों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
- BSNL: इंतजार हुआ खत्म, अगस्त 2024 में लॉन्च होगी 4G सेवाएं, इंस्टॉल होंगे 1.12 लाख टावर
- First 6G Device: जापान ने तैयार की दुनिया की पहली 6G डिवाइस, स्पीड 5G से 20 गुना ज्यादा
- 24 घंटे में बन जाएगा आयुष्मान कार्ड, ऐसे करें अप्लाई