PM Mudra Loan: "एक मिनट में सरकार दे रही 20 लाख रुपये का लोन" क्या आपके पास भी आया है यह मैसेज, जानें सच्चाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Mar 2024 05:37 PM IST
सार

अब पीएम मुद्रा योजना के नाम पर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। वायरल मैसेज के अनुसार, पीएम मुद्रा योजना के तहत 20,55,000 का लोन देने का दावा किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई।

विज्ञापन
loan of over 20 lakh under the PM Mudra Yojana is Fake in PIB Fact Check
loan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में सरकारी नौकरी और सरकार के नाम पर जनता को खूब वेबकूफ बनाया जाता है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण सरकारी योजनाएं हैं। अब पीएम मुद्रा योजना के नाम पर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। वायरल मैसेज के अनुसार, पीएम मुद्रा योजना के तहत 20,55,000 का लोन देने का दावा किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई।

    आपको बता दें कि इस तरह के दावे फर्जी हैं और पीएम मुद्रा योजना में लाखों रुपये का लोन लेने का लालच आपको बड़ा चूना लगा सकता है। इस दावे को पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने भी फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने फर्जी मैसेज का पता लगाने के बाद ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है कि ये मैसेज फर्जी है। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। साथ ही अपने बैंकिंग और पर्सनल जानकारी शेयर करने के लिए पूछे जाने वाले ईमेल/एसएमएस का जवाब न दें।

    विज्ञापन

    इस फर्जी मैसेज को स्कैमर्स द्वारा भेजा जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में दावा किया गया है कि आपको "पीएम मुद्रा योजना" के तहत 20,55,000 का लोन मिल रहा है। अपने मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें और मिनटों में लोन की उपलब्धता चेक करें। मैसेज में एक लिंक भी दी गई है। हालांकि, यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। ऐसी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करना आपको आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें