Coronavirus: MWC में हिस्सा नहीं लेगी एलजी, बाद में लॉन्च होंगे फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 05 Feb 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
LG Electronics decided not to participate in Mobile World Congress 2020 over Coronavirus concerns
lg electronics - फोटो : social media

    चीन से फैले कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान हो गई है। कोरोना वायरस के कारण अभी तक करीब 200 लोगों से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोगों की इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से टेक्नोलॉजी कंपनियां भी परेशान हैं।

    एपल ने जहां चीन में अपने स्टोर बंद कर दिए हैं, वहीं एलजी (LG) ने 24-27 फरवरी के बीच बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2020 में हिस्सा नहीं लेने का एलान किया है। LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने एक बयान में कहा, 'पूरी दुनिया में जिस कोरोना वायरस के कारण ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की गई है, उस कोरोना वायरस को लेकर बन रही स्थिति पर हम करीब से नजर रख रहे हैं।'

    विज्ञापन

    कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि उसने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में हिस्सा ना लेने का एलान किया है। कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका, यूरोप और एशिया की कई एयरलाइंस ने अस्थायी रूप से चीन, हांगकांग और पड़ोसी देश जैसे सिंगापुर, थाईलैंड में अपने परिचालन को बंद कर दिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    LG के इस फैसले के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V60 ThinQ और LG G9 ThinQ को किसी अन्य इवेंट में पेश करेगी, हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि एलजी इन्हीं दो फोन को लॉन्च करेगी। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि एलजी के नक्शेकदम पर चलते हुए ZTE ने भी MWC 2020 में हिस्सा ना लेने का फैसला लिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें