Lenskart: भारत का पहला एआई से लैस स्मार्ट चश्मा जल्द, लेंसकार्ट लाएगी 'बी कैमरा स्मार्ट ग्लास'

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Mon, 03 Nov 2025 03:53 PM IST
सार

आईवियर कंपनी लेंसकार्ट अब टेक्नोलॉजी दिसंबर के अंत तक अपने पहले एआई-संचालित स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रोडक्ट लेंसकार्ट को भारत के उभरते विजन-टेक इकोसिस्टम का अग्रणी खिलाड़ी बना सकता है।

विज्ञापन
Lenskart is planning to launch smart AI powered AR glasses
लेंसकार्ट - फोटो : Lenskart

    विस्तार

    आईवियर कंपनी लेंसकार्ट अब टेक्नोलॉजी-आधारित लाइफस्टाइल ब्रांड बनने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी दिसंबर के अंत तक अपने पहले एआई-संचालित स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रोडक्ट लेंसकार्ट को भारत के उभरते विजन-टेक इकोसिस्टम का अग्रणी खिलाड़ी बना सकता है।

    'बी बाय लेंसकार्ट स्मार्टग्लासेज’ नाम से होगा लॉन्च

    कंपनी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि इस स्मार्ट ग्लास को फिलहाल 'बी बाय लेंसकार्ट स्मार्टग्लासेज' नाम से विकसित किया जा रहा है। इसमें एआई-आधारित इंटरैक्शन, हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी जानकारी और यूपीआई पेमेंट जैसी स्मार्ट सुविधाएं शामिल होंगी। इन स्मार्ट ग्लास को जेमिनी 2.5 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है और इसका लॉन्च कंपनी की 10 नवंबर को होने वाली स्टॉक मार्केट लिस्टिंग के कुछ सप्ताह बाद हो सकता है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

    विज्ञापन

    चश्मा बनेगा स्मार्ट असिस्टेंट

    लेंसकार्ट के एक अधिकारी ने बताया, 'इन स्मार्ट ग्लास का उद्देश्य यह दिखाना है कि आपका चश्मा सिर्फ देखने का साधन नहीं बल्कि बातचीत, खरीदारी और सुविधा का जरिया भी बन सकता है।' सूत्रों के अनुसार, यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 जेन 1 चिपसेट से संचालित हो सकता है। यह चिपसेट हल्के ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और कैमरा-आधारित एआई एप्लिकेशंस के लिए डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एआर और एआई सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए मिला क्वालकॉम का साथ

    यह तकनीकी कदम इस साल जुलाई 2025 में आयोजित स्नैपड्रैगन फॉर इंडिया एक्सआर डे के दौरान घोषित लेंसकार्ट और क्वालकॉम की साझेदारी से भी मेल खाता है। उस दौरान दोनों कंपनियों ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एआर और एआई सॉल्यूशंस को मिलकर विकसित करने की योजना बनाई थी।

    इन-हाउस टेक क्षमताएं और मजबूत करने पर कंपनी का फोकस

    लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने हाल ही में 31 अक्टूबर को 7,278 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू लॉन्च किया था, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन करीब 70,000 करोड़ रुपए (8 बिलियन डॉलर) तक पहुंच गई। यह इश्यू पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था और 4 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने बीते एक साल में एआई, एक्सआर और कंप्यूटर विजन से जुड़ी कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है, ताकि उसकी इन-हाउस टेक क्षमताएं और मजबूत हो सकें। यह रणनीति लेंसकार्ट को पारंपरिक आईवियर ब्रांड से टेक-ड्रिवन लाइफस्टाइल कंपनी में बदलने का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

    भारत का पहला एआई-सक्षम स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने वाला ब्रांड बनेगा लेंसकार्ट

    अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो लेंसकार्ट भारत का पहला ऐसा ब्रांड बन जाएगा जो एआई-सक्षम स्मार्ट ग्लास को बड़े पैमाने पर लॉन्च करेगा। कंपनी के सूत्रों के अनुसार, यह उत्पाद मेटा-रे-बैन स्मार्ट ग्लासेज और अमेजन ईको फ्रेम्स जैसे ग्लोबल प्रोडक्ट्स से मुकाबला करेगा, लेकिन इसकी डिजाइन और कीमत भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें