लेनोवो ने लांच किया 'फैब 2 प्लस', इन मामलों में बेहद खास है यह फोन

चाइना की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने फैबलेट 'फैब प्लस 2' को भारत में लांच कर दिया। इसकी कीमत 14, 999 रुपये रखी है। इससे पहले जून में कंपनी ने फैब 2 और फैब 2 प्रो को बाजार में उतारा था। यह फोन अमेजॉन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर अधारित यह फोन दो कलर ऑप्शन गोल्ड और ग्रे कलर में उपलब्ध है। लेनोवो फैब 2 प्लस में 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्पले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक एमटी-8783 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। गेम के शौकीनों के लिए इसमें मालीटी-720 जीपीयू दिया गया है। जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन ग्राफिक्स का अनुभव मिलेगा।
स्टोरेज की बात करें तो फैब 2 प्लस में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के शौकीनो के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। गाने सुनने के शौकीन लोगों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें डॉल्बी एटोम्स और डॉल्बी ऑडियो कैप्चर 5.1 सिस्टम दिया है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाइ-फाइ 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फीचर्स को भी इस फोन में जगह दी गई है। फोन में 4050 एमएच की बैटरी है जिससे फोन लंबे समय तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है।