Lava के इस फोन में भी चलेगा 5G, कंपनी ने जारी किया फर्मवेयर अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Oct 2022 09:16 AM IST
सार

Lava Agni 5G में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Lava roll out FOTA update for 5G services on Lava AGNI 5G
Lava Agni 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    लावा का पहला 5जी फोन Lava AGNI 5G है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। Lava AGNI 5G (रिव्यू) किसी घरेलू कंपनी द्वारा लॉन्च होने वाला पहला 5जी फोन भी है। अब जब देश में 5जी की शुरुआत हो गई है तो तमाम 5जी फोन यूजर्स कंपनी की ओर से 5जी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। लावा ने अपने ग्राहकों के इंतजार को अब खत्म कर दिया है। Lava AGNI 5G के लिए कंपनी ने 5G FOTA (फर्मवेयर ओवर द एयर) अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद Lava AGNI 5G के यूजर्स अपने एयरटेल और जियो के सिम के साथ 5जी का इस्तेमाल कर सकेंगे। Lava AGNI 5G फिलहाल 17,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है।

    Lava Agni 5G की स्पेसिफिकेशन

    Lava Agni 5G में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Lava Agni 5G का कैमरा

    लावा के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर नाइट मोड, प्रो मोड और एआई जैसे मोड दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lava Agni 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। Lava Agni 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30W की फास्ट चार्जिंग है। दावा है कि 90 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें