व्हाट्सएप का नया वर्जन फोन की बैटरी पर डाल रहा बुरा असर, यूजर्स ने की शिकायत

फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नया अपडेट लॉन्च किया था, जिसके बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि अपडेट करने के बाद यह उनके स्मार्टफोन की बैटरी को प्रभावित कर रहा है।
यूजर्स की शिकायतों के मुताबिक यह समस्या आईफोन के लिए नया वर्जन लॉन्च होने के बाद आ रही है। वहीं, आईफोन यूजर्स के अलावा एंड्रॉइड यूजर्स भी व्हाट्सएप का नया वर्जन अपडेट करने के बाद बैटरी प्रभावित होने की शिकायत कर रहे हैं।
बता दें कि व्हाट्सएप ने आईफोन के लिए इसी सप्ताह नया वर्जन 2.19.112 जारी किया था। माना जा रहा है कि यह समस्या फोन के बैकग्राउंड में लगातार व्हाट्सएप एक्टिव रहने की वजह से आ रही है।
और पढ़ें...