Aadhaar Card Update: फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए अब सिर्फ 4 दिन, बाद में देने होंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Sep 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Last chance to free update your 10 years old aadhar card here how to update
Aadhar Card update deadline - फोटो : Amar Ujala

    फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करने का मौका हाथ से निकल रहा है। यदि आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो आपको अपने आधार को अपडेट कराना ही होगा। सरकार ने 10 साल पुराने आधार को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। वैसे तो आधार को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन 14 सितंबर तक यह सर्विस फ्री है। आप अपने फोन से भी अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। आइए प्रोसेस जानते हैं..

    आधार कार्ड अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई भी लोगों से लगातार अपील कर रहा है। कुछ दिन पहले ही एक्स पर एक पोस्ट करते हुए यूआईडीएआई ने लोगों से अपील की है कि अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर है। उससे पहले अपने आधार को अपडेट करवा लें।

    विज्ञापन

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।

    अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें