लश्कर ने लॉन्च की ऑनलाइन मैगजीन, लिखा- कश्मीर में भारतीय सेना के लिए मुश्किल होगा 2018

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने एक ऑनलाइन मैगजीन की शुरुआत की है जिसका नाम Wyeth रखा है। इस मैगजीन के जरिए आतंकियों ने रात-दिन आतंकियों से जम्मू-कश्मीर में लोहा रहे भारतीय सेना को ललकारा है। बता दें कि यह वही आतंकी संगठन है जिसने मुंबई हमले को अंजाम दिया था।
इस मैगजीन के हवाले से आतंकियों ने कहा है कि कश्मीर में साल 2018 भारतीय सुरक्षाबलों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। ऑनलाइन उपलब्ध इस मैगजीन में लश्कर-ए-तैयबा के प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी का इंटरव्यू छपा है जिसमें गजनवी ने कहा है कि उसका संगठन आम आदमी और कश्मीर के संघर्ष का समर्थन करता है।
उसने यह भी कहा है कि कश्मीर का समर्थन करना पाकिस्तान का नैतिक और कानूनी दायित्व है। यह मैगजीन अंग्रेजी में उपलब्ध है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में भारतीय सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चल रहा है। इसे सबसे पहले 2017 में शुरू किया गया था। इस दौरान काफी आतंकियों को सेना ने मौत के उतारा था।
बता दें कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर (आीएसजेके) के सरगना दाऊद अहमद सोफी के साथ उसके तीन साथियों को नौशेरा गांव में हुई मुठभेड़ में मार गिराया है और अब 21 आतंकी सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में हैं।