जानिए हैकरों से बचने के लिए फिंगरप्रिंट या पासवर्ड में से क्या है ज्यादा सुरक्षित

बीबीसी
Wed, 22 Jun 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
know which is the more secure fingerprint or password
फोटो : BBC

    स्मार्टफोन है तो उसमें सुरक्षा के उपाय होने जरूरी हैं। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी लॉक करने के पिन, पैटर्न लॉक, पासवर्ड, फिंगर प्रिंट के अलावा और दूसरे भी तरीके हैं। फोन का पिन वाला पासवर्ड सिर्फ आपके पास होता है और पासवर्ड के लिए अगर फिंगरप्रिंट इस्तेमाल करना है तो वो सिर्फ आपकी उंगली के इशारों पर काम करेगा।

    ऐसे में आप कैसे तय करेंगे कि फिंगरप्रिंट वाला पासवर्ड बढिया है, या पिन वाला। पासवर्ड के रूप में फिंगरप्रिंट और पिन के इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं, पिन पासवर्ड की।

    विज्ञापन

    स्मार्टफोन में सिक्योरिटी लॉक के लिए जब भी पिन का इस्तेमाल किया जाता है तो सही पासवर्ड का अंदाज लगाना आसान नहीं होता है। लेकिन ये इस पर भी निर्भर करता है कि आप कौन सा फोन इस्तेमाल कर रहे है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिवाइस की सेटिंग्स बदल कर डाटा एन्क्रिप्ट कीजिए

    जानिए हैकरों से बचने के लिए फिंगरप्रिंट या पासवर्ड में से क्या है ज्यादा सुरक्षित
    फोटो : BBC

    ब्लैकबेरी और आईफोन में आप दस बार तक गलत पिन डाल सकते हैं। उसके बाद स्मार्टफोन लॉक हो जाता है। लेकिन एंड्रॉयड में ऐसा फीचर नहीं होता है। जो सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं, उनका मानना है कि अगर आपके एंड्रॉयड फोन में इसके अलावा और सिक्योरिटी फीचर नहीं है तो कोई भी पासवर्ड पता कर ही लेगा।

    बस उसे आपके फोन के साथ थोडा वक्त चाहिए। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड डिवाइस में रखे डाटा को एन्क्रिप्ट जरूर करना चाहिए। डिवाइस की सेटिंग्स बदल कर डाटा एन्क्रिप्ट कीजिए। इसके बाद जब भी आप डिवाइस को ऑफ करके ऑन करें तो आपको एक पासवर्ड डालना जरूरी होगा।

    डिवाइस पर डाटा की सुरक्षा करने और किसी अनचाहे व्यक्ति की अगर आपके स्मार्टफोन पर नजर है तो उससे बचने का ये बहुत बढिया तरीका है।

    फिंगरप्रिंट को 100 फीसदी सुरक्षित मानना सही नहीं है

    जानिए हैकरों से बचने के लिए फिंगरप्रिंट या पासवर्ड में से क्या है ज्यादा सुरक्षित
    फोटो : BBC

    लेकिन आजकल पर्सनल इनफॉर्मेशन की चोरी इतनी बढती जा रही है कि अपने स्मार्टफोन में रखी जानकारी की सुरक्षा के लिए आपको कुछ ऐसा ही सोचना पडेगा। सिक्योरिटी के लिहाज से पिन पासवर्ड को हम लिखकर नहीं रखते लेकिन फिंगरप्रिंट के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है।

    ज्यादातर लोगों के लिए स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सबसे आसान तरीका है। लेकिन सिक्योरिटी एक्सपर्ट की नजर में फिंगरप्रिंट को 100 फीसदी सुरक्षित मानना सही नहीं है। अगर किसी को आपके स्मार्टफोन से डाटा चुराना है तो वो आपका फिंगरप्रिंट ढूंढ निकालेगा और फिर उस फिराक में रहेगा कि आपका स्मार्टफोन उसे थोडी देर के लिए मिल जाए।

    हैकरों के इस लेख पर यदि विश्वास करें तो फिंगरप्रिंट से कुछ भी सुरक्षित नहीं होता है। यह लेख पढकर आप ये तो समझ ही जाएंगे कि आपके बारे में हर चीज जिस डिवाइस को पता है उसे आपको बहुत संभालकर रखना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें