Kite Down: Zerodha का ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Kite हुआ डाउन, कई यूजर्स को साइट पर दिख रहा 'एरर'
Kite Down: Zerodha का ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Kite हुआ डाउन, कई यूजर्स को साइट पर दिख रहा 'एरर'

विस्तार
ब्रोकरेज फर्म Zerodha का ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Kite आज दोपहर 2.30 बजे के आसपास डाउन हो गया। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, इसकी साइट पर यूजर्स को 'एरर' दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कई यूजर्स Kite के डाउन होने की जानकारी पोस्ट के जरिए दे रहे हैं। Zerodha ने ऑफिशियल एक्स पोस्ट के जरिए बताया है कि Kite डाउन होने के पीछे की वजह क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) का आउटेज है। कंपनी ने वैकल्पिक तौर पर यूजर्स को Kite व्हाट्सएप बैकअप का इस्तेमाल करने की जानकारी दी है।
बता दें कि क्लाउडफ्लेयर दुनियाभर की कई कंपनियों को क्लाउड सर्विस प्रदान करती है। हाल ही में क्लाउडफ्लेयर में दिक्कतों के वजह से एक्स, मेटा, चैटजीपीटी समेत लाखों वेबसाइट्स डाउन हो गई थीं।