ऑनलाइन गेमिंग से कमा सकेंगे पैसे, जियो लाया नया JioGamesWatch प्लेटफॉर्म
इस गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स ऑनलाइन गेमिंग के दौरान लाइव जा सकेंगे और लाखों यूजर्स को अपना कंटेंट दिखा सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां यूजर्स किसी भी डिवाइस के माध्यम से लाइव गेमिंग कर सकते हैं।

विस्तार
रिलायंस जियो ने अपने नए ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म जियो गेम्स वॉच (JioGamesWatch) की घोषणा कर दी है। यह गेमिंग वर्ल्ड में कंटेंट क्रिएटर्स और प्रभावशाली लोगों को व्यूअर्स तक पहुंचने में मदद करेगा और उन्हें एक लाइव गेमिंग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म देगा। इस गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स ऑनलाइन गेमिंग के दौरान लाइव जा सकेंगे और लाखों यूजर्स को अपना कंटेंट दिखा सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां यूजर्स किसी भी डिवाइस के माध्यम से लाइव गेमिंग कर सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, 'JioGamesWatch का उद्देश्य क्रिएटिव लोगों को रोजगार देना और ऑनलाइन गेमिंग का प्लेटफॉर्म मुहैया कराना है, जहां वह लो लिटेंसी के साथ किसी भी डिवाइस से लाखों लोगों तक अपने हुनर को पहुंचा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर गेमिंग व्यूअर्स अपनी पसंद के हिसाब से और अपने पसंदीदा गेमर्स की गेमिंग कंटेंट को लाइव स्ट्रीम कर सकता है, और उससे गेमिंग स्किल और गेमप्ले भी सीख सकता है। साथ ही कंपनी भारतीय ऑनलाइन गेमिंग स्पेस में क्रांति लाना चाहती है।'
JioGamesWatch एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए यूजर्स गेनिंग के दौरान लाइव जा सकेंगे और लाखों यूजर्स को अपना कंटेंट दिखा सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म की सबसे अच्छी बात यह है कि जियो यूजर्स लो लिटेंसी के साथ किसी भी डिवाइस के माध्यम से लाइव गेमिंग कर सकते हैं। व्यूअर्स पोल में भाग ले सकते हैं, इमोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि क्रिएटर्स/स्ट्रीमर्स को उनकी सामग्री से जिस तरह का अनुभव मिल रहा है, उसे दिखा सकें।
- JioGamesWatch स्मार्टफोन के साथ जियो सेट-टॉप-बॉक्स पर भी उपलब्ध होगा। हालांकि अभी यह केवल JioGames एप पर ही उपलब्ध है।
- JioWatchGames उपयोगकर्ताओं को यूट्यूब की तरह सब्स्क्राइव करने का ऑप्शन देता है, ताकि जब गेमर ऑनलाइल रहे तो यूजर्स को नोटिफिकेशन मिल सके।
- क्रिएटर्स/स्ट्रीमर्स को बिना बफरिंग और बिना लेग के हाई डेफिनेशन में भी गेम लाइव करने की सुविधा मिलेगी।